OTT

‘अगर डैडी को कुछ हो जाता’, रियलिटी शो में सोहेल खान का इमोशनल खुलासा, बोले- ‘मेरा दिल बैठ गया था’

Sohail Khan Emotional: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने 'अलायंस' शो में वाइल्डकार्ड एंट्री की है। शो में एक्टर ने अपने पेरेंट्स के लिए अपने प्यार के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि वो अपने बच्चों के बजाय अपने माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताते हैं।
2 min read
Jul 05, 2026
Sohail Khan Salim Khan
Alliance में Sohail Khan का इमोशनल खुलासा। (फोटो सोर्स: sohailkhanofficial)

Sohail Khan Salim Khan: रियलिटी शो अलायंस में वाइल्डकार्ड के जरिये एंट्री करने वाले एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान ने अपने माता पिता के बारे में बात करते हुए उनके प्रति अपने प्यार पर बात की। इसी दौरान सोहेल ने उस मुश्किल समय के बारे में बात की जब इस साल फरवरी में उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। एक्टर ने याद किया कि जब डॉक्टर्स ने उनसे कहा कि वो अपने पिता को खो सकते हैं, तो वह बुरी तरह टूट गए थे।

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने पर सोहेल की बात (Sohail Khan Gets Emotional)

सोहेल खान ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बताया कि वो अपने बच्चों के बजाय अपने पेरेंट्स के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। अपनी बात समझाते हुए सोहेल ने कहा, "मेरे माता-पिता अब बूढ़े हो गए हैं, मेरे बच्चे भी हैं लेकिन उनके पास अभी समय है। मुझे अपने माता-पिता को खोने का डर लगता है।"

उस वक्त मेरा दिल बैठ गया था

फिर उन्होंने उस समय को याद किया जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे। अपने उस एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए सोहेल ने कहा, "जब कुछ महीने पहले मेरे पिता बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वो सेमी-कोमा में चले गए थे और मैं अस्पताल में उनके साथ ही था। मेरा दिल बैठ गया था। और डॉक्टर ने कहा कि आप उन्हें खो सकते हैं। मेरे माता-पिता मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। अगर डैडी को कुछ हो गया, तो मुझे नहीं पता कि मैं कैसे संभाल पाऊंगा। मेरे लिए, मेरे मम्मी-पापा ही मेरी जिंदगी हैं।"

शो के दौरान, जब सोहेल ने अपना पहला टास्क किया - जिसमें जनरल नॉलेज के सवालों के जवाब देने थे - तो उन्होंने मजाक में अपने पिता सलीम खान से पहले ही माफी मांग ली कि अगर वो किसी सवाल का जवाब न दे पाए या कोई गलती कर बैठे। एक्टर ने शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की और कुशल टंडन, डेजी शाह और देल्बर आर्या के साथ 'वॉरियर्स' अलायंस में शामिल हुए।

'अलायंस' के बारे में

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'अलायंस' एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें वफादारियां रातों-रात बदल जाती हैं और समीकरण बिना किसी चेतावनी के बदल सकते हैं। हालिया फेरबदल के बाद, नीति टेलर, रूही दोसानी, पायल गेमिंग और अरमान खेरा 'किंग्स' बने। डॉली जावेद, सब्बी सूरी, रिव्वा किशन और वृद्धि पटवा 'हंटर्स' में शामिल हुईं। कुशल टंडन, सोहेल खान, देल्बर आर्या और डेज़ी शाह ने 'वॉरियर्स' की टीम बनाई, जबकि ज़ैद दरबार, मिनी माथुर, निखिल चिनपा और आगु स्टेनली चिएडोज़ी 'लीजेंड्स' बने।

Updated on:
05 Jul 2026 03:04 pm
Published on:
05 Jul 2026 03:04 pm