OTT

‘आवेशम’ से ‘प्रेमालु’ तक, बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली टॉप 5 मलयालम फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

Top Malayalam Movies: मलयालम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके कर रही हैं। इन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं वो भी हिंदी में।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2024, 10:39 AM IST
Top 5 Malayalam Movies Aavesham Manjummel Boys Premalu With Box Office

Highest-Grossing Malayalam Movies: इस साल मलयालम फिल्मों ने खूब कमाई की। इतनी की इनको देखने के बाद बॉलीवुड वालों की आंखें खुली की खुली रह गई। इनमें रोमांटिक से लेकर एक्शन फिल्मों के नाम शामिल है।

इन फिल्मों को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस खिड़की पर लाइन लग गई। चलिए आज जानते हैं साल 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली बेस्ट मलयालम फिल्मों के बारे में जो अब ओटीटी पर भी आ चुकी हैं।

1. मंजुम्मल बॉयज़ (Manjummel Boys)

ये इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्म बन गई और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफ़िस पर 240 करोड़ रुपये कमाए। ये एक सर्वाइवर थ्रिलर मूवी है जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

2. प्रेमालु (Premalu)

इस मूवी को 3 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 132 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। गिरीश एडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में के गफूर और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

3. आवेशम (Aavesham)

फहद फासिल की आवेशम इस साल की एक और ब्लॉकबस्टर हिट बनकर उभरी। इसने वैश्विक स्तर पर 147 करोड़ रुपये कमाए। जीतू माधवन द्वारा निर्देशित इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4. आजुजीविथम (Aadujeevitham)

सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसमें लीड रोल प्ले किया है। ब्लेसी निर्देशित ये फिल्म नजीब की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो एक मलयाली अप्रवासी मजदूर है। इस फिल्म ने 157.80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए। अभी ये ओटीटी पर नहीं आई है।

5. वर्षंगलक्कु शेषम (Varshangalkku Sesham)

विनीत श्रीनिवासन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रणव मोहनलाल, कल्याणी प्रियदर्शन, ध्यान श्रीनिवासन, बेसिल जोसेफ जैसे स्टार हैं। फहाद फासिल की 'आवेशम' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 80.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। 

Updated on:
29 Jun 2024, 10:39 AM IST
Published on: