6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओटीटी पर Munjya देखने से पहले जान लें ये 5 बातें, फिल्म देखे बिना नहीं रह पाएंगे

Munjya On OTT: हॉरर-कॉमेडी मूवी 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब ये मूवी ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 27 Jun 2024, 1:12 PM IST

Munjya OTT Release

Munjya OTT Release: आदित्य सरपोतदार की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मुंज्या' ने 108 करोड़  रुपये की कमाई कर ली है वर्ल्डवाइड। इसका बजट बस 30 करोड़ रुपये था। अब ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

खबर है कि इसे अगस्त में Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जा सकता है। अभी डेट फाइनल नहीं हुई है। फिलहाल हम आपको मूवी की 5 खासियत बताने वाले हैं जिनके बारे में जानने के बाद आप भी ओटीटी पर इसे देखने को एक्साइटेड हो जाएंगे।

1. कमाल का है VFX

फिल्ममेकर्स ने VFX पर जरा भी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया है। इसका वीएफएक्स कमाल का है। फिल्म का आधा बजट इस पर खर्च किया गया है। इसका फायदा फिल्म को भी देखने को मिला। लोगों को भी मुंज्या का भूत पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: OTT Release: ‘कोटा फैक्ट्री 3’ से ‘बैड कॉप’ तक, रोमांस-एक्शन से भरा होगा ये सप्ताह, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

2. फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक ब्रह्मराक्षस पर आधारित है। जिसका प्यार अधूरा रह जाता है। वही मुंज्या बनकर अभय वर्मा और शरवरी वाघ को परेशान करता है। उसे उसका प्यार मिलता है या नहीं ये देखना काफी मजेदार है।

3. फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में साउथ स्टार सत्यराज, शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह जैसे कलाकार्स हैं। इनकी एक्टिंग भी कमाल की है। मूवी में सभी ने अपने किरदार से न्याय किया है और दर्शकों को इनकी एक्टिंग पसंद भी आई है।

4. लोगों ने किया प्रमोशन

मूवी का ज्यादा प्रचार नहीं किया गया। इसका बस उतना ही प्रमोशन हुआ जितना जरूरी था। बाकी का प्रचार ऑडियंस यानी दर्शकों ने कर दिया। इसी का इसे फायदा भी मिला। अब दर्शकों को पसंद आ रही है तो कुछ तो बात होगी।

यह भी पढ़ें: The Family Star OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होने जा रही ‘द फैमिली स्टार’

5. फिल्म का बैनर

इस मूवी को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। वो पहले भी कमाल की हॉरर-कॉमेडी बना चुका है। इसलिए भी ये मूवी देखने लोग जा रहे हैं। इसकी सफलता ये साबित करती है. कि दर्शकों को नई अवधारणा पर आधारित फिल्में पसंद आती हैं।