
साल 2022 को खत्म होनें में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। लोग बेसब्री से इस साल के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने तरह-तरह की प्लानिंग की है। कोई फैमिली के साथ वेकेशन पर निकलने वाला है तो किसी ने दोस्तों के साथ बाहर जाकर पार्टी करने का प्लान बनाया है। लेकिन कुछ लोग घर पर रहकर ही नया साल मनाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी घर बैठकर और कुछ देखकर नया साल मनाना चाहते हैं तो यहां कुछ फिल्मों की लिस्ट दी गई है। जिसे देखकर आप अपने एंजॉयमेंट को और बढ़ा सकते हैं।
डार्लिंग
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म को 28 देशों से 32 मिलियन व्यूविंग घंटे मिले हैं।
बधाई दो
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' को अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो आप इसका मजा ओटटी पर ले सकते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मोनिका ओ माय डार्लिंग
राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर मोनिका ओ माय डार्लिंग एक डार्क कॉमेडी, इमोशनल, मर्डर मिस्ट्री और जबरदस्त थ्रिलर है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।
फ्रेडी
सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'फ्रेडी'से भी काफी तारीफें बटोरी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
रामसेतु
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' भी ओटीटी पर अवेलेबल है। जिन लोगों ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है वे न्यू ईयर के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने अरण्यक के सेट से शेयर की अनदेखीं तस्वीरें, साल 2022 का जताया आभार