
हिंदी सिनेमा में ‘मस्त मस्त गर्ल' का तमगा पाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी पहली वेब सीरीज 'अरण्यक' के सेट की है। यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज सीरीज है, जिसमें रवीना पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और एक रहस्मयी केस को सुलझाते नजर आ रही हैं।रवीना ने इस सेट से अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए साल 2022 का आभार जताया है। साथ ही अपने आरण्यक की शूटिंग के दौरान के जर्नी के बारे में भी बताया।

शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल स्वेटर के साथ पीले पटियाला सूट में दिखाई दीं। कुछ तस्वीरों में वह अपने किरदार की पोशाक में देखी जा सकती हैं जबकि अन्य शॉट्स में वह क्रू के साथ मस्ती कर रही हैं।

एक तस्वीर में वह निर्देशक विनय वैकुल और सह-अभिनेता परमब्रत चटर्जी के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं।

एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि उन्हें इस सीरीज के लिए अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं। रवीना टंडन को 'अरण्यक' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

उन्होंने दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल समेत अपने प्रदर्शन के लिए प्राप्त पुरस्कारों और प्रशंसाओं के नामों को लिस्ट किया है।

बता दें, यह सीरीज 10 दिसम्बर को ओटीट प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोहन सिप्पी ने किया है।

यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। क्राइम थ्रिलर 'अरण्यक' ने लॉन्च के पहले ही सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित ग्लोबल टॉप 10 नॉन- इंग्लिश की लिस्ट में आठवें स्थान पर अपनी जगह बना ली थी।

सबसे आखीरी तस्वीर में एक्ट्रेस रवीना टंडन जंगल के बीच पुलिस की वर्दी में दिखाई दीं। दरअसल, इस वेब सीरीज 'अरण्यक' की कहानी भी जंगलों में घटती नजर आती है।