पाकिस्तान

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नौकाएं भी जब्त कीं

पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया है मछुआरों की तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है
2 min read
Feb 28, 2021
Pakistan arrested 17 Indian fishermen seized boats
Pakistan arrested 17 Indian fishermen seized boats

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पाक सेना ने मछुआरों की तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।इस गिरफ्तारी के बारे में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी 17 मछुआरों को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे बहुत देर से पाकिस्तान के जलक्षेत्र में थे। जवानों ने उन्हें भारतीय मछुआरों को चेतावनी भी दी गई थी । लेकिन उन्होंने चेतावनी नहीं सुनी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरे पाकिस्तान और भारत (Pakistan India) के बीच तटीय सीमा सर क्रीक के पास पाकिस्तान के जलक्षेत्र में 10-15 समुद्री मील अंदर थे। इन सभी को भारतीय मछुआरों को कराची में मलिर या लांधी जेल भेजा गया है।

बता दें अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। इसकी वजह से छोटे मछुआरों को सीमा समझने में दिक्कत होती है। वे समझ नहीं पाते हैं कि कब वे भारत से पाकिस्तान की सीमा में चले गए। इस बात का फायदा पाकिस्तान अक्सर उठाता है।

इस बात का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान कई बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर चुका है। ठीक एक साल पहले पाक ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान ने इन 23 मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ मछली पकड़ने वाली उनकी चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया था।

ये सभी मछुआरे कई महीनों तक जेलों में रहते हैं।इसी साल के शुरुआत में पाकिस्तान ने अपनी जेलों में कैद 319 भारतीय कैदियों की सूची भारत के उच्चायोग को सौंपी थी। इस सूची में 270 भारतीय मछुआरे भी शामिल हैं।

Published on:
28 Feb 2021 06:55 pm