पाकिस्तान

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कदीर खान का आज सुबह निधन, भोपाल में हुआ था उनका जन्म

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी ट्वीट कर डॉ कदीर खान के निधन पर गहरा शोक जताया है। अपने ट्वीट में इमरान ख़ान ने लिखा, डॉ अब्दुल क़दीर ख़ान का निधन बहुत ही दुखद है। उन्हें मुल्क को लोग बहुत प्यार करते थे क्योंकि पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनकी अहम भूमिका थी।  
1 minute read
Oct 10, 2021
abdul.jpg

नई दिल्ली।

पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कदीर खान का रविवार सुबह 85 साल की उम्र में निधन हो गया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने ट्वीट कर उनके निधन को दुखद बताते हुए पाकिस्तान के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने अपने ट्वीट में लिखा, डॉ खान ने मुल्क की जो सेवा की है, पाकिस्तान उसका हमेशा सम्मान करेगा। पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मुल्क उनका हमेशा ऋणी रहेगा।

सेहत बिगड़ने पर डॉ कदीर ख़ान को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी ट्वीट कर डॉ कदीर खान के निधन पर गहरा शोक जताया है। अपने ट्वीट में इमरान ख़ान ने लिखा, डॉ अब्दुल क़दीर ख़ान का निधन बहुत ही दुखद है। उन्हें मुल्क को लोग बहुत प्यार करते थे क्योंकि पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनकी अहम भूमिका थी। इससे पाकिस्तान को एक आक्रामक परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी से सुरक्षा मिली। पाकिस्तानियों के लिए वो राष्ट्रीय प्रेरक थे।

डॉ अब्दुल कदीर खान का जन्म अविभाजित भारत के भोपाल में हुआ था। डॉ खान विभाजन के बाद पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान आ गए थे। डॉ अब्दुल कदीर खान पिछले कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बीते सितंबर महीने में उन्होंने अपने इलाज में पाकिस्तान की इमरान ख़ान सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, मैं बहुत निराश हूं। न तो प्रधानमंत्री इमरान खान और न ही उनकी कैबिनेट के किसी सदस्य ने मेरी सेहत के बारे में पूछताछ की।

Published on:
10 Oct 2021 01:31 pm