
पाकिस्तान ने LoC के पास तेज़ की ड्रोन एक्टिविटी (Photo - ANI)
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पिछले कुछ सालों में तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में पाकिस्तान भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। पंजाब में यह काम सबसे ज़्यादा हो रहा है क्योंकि पंजाब बॉर्डर राज्य है। पिछले कुछ हफ्तों की बात करें, तो सुरक्षा एजेंसियों ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल - एलओसी (Line of Control - LoC) के पास कई ड्रोन देखे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान ने LoC के पास ड्रोन एक्टिविटी तेज़ कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि ये ड्रोन हमले की योजना बनाने के लिए बॉर्डर के पास के इलाकों में उड़ रहे हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि इनका इस्तेमाल भारतीय सुरक्षा बलों की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए भी किया जा रहा है जिससे पाकिस्तान अपने उन आतंकियों की घुसपैठ भारत में करा सके जो लॉन्चपैड पर इंतज़ार कर रहे हैं।
भारतीय इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया कि पिछले कई महीनों में भारत में घुसपैठ करने के पाकिस्तान के सभी पारंपरिक तरीके नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर पीओके (PoK) में हालात, जहाँ पिछले तीन महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के मकसद में भी मदद नहीं कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबल, जो आमतौर पर बॉर्डर के पास के इलाकों में ध्यान भटकाकर घुसपैठ में मदद करते थे, वो भी पीओके में चल रहे हालात में व्यस्त हैं। वहीँ जून में बॉर्डर के पास के इलाकों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC के पास एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। सतर्क भारतीय सुरक्षाबलों ने ड्रोन पर गोलीबारी भी की, जिससे पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। इससे उनका मनोबल कमजोर भी
भारत में घुसपैठ न कर पाने की वजह से आतंकियों में निरसः बढ़ रही है। कुछ आतंकी लॉन्चपैड पर एक साल से ज़्यादा समय से इंतज़ार कर रहे हैं और इससे उनकी निराशा बढ़ गई है। ये सभी आतंकी जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों की कड़ी सुरक्षा के कारण वो अपनी योजनाओं में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
Updated on:
16 Sept 2026 02:49 pm
Published on:
16 Sept 2026 02:49 pm
