16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव कवरेज के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश: कौन थीं एरियल रिपोर्टर एलियाना मोरेनो, जिनकी हादसे में गई जान

Eliana Moreno Helicopter Crash: NBCLA की NewsChopper 4 एरियल रिपोर्टर एलियाना मोरेनो की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। जानिए कौन थीं एलियाना मोरेनो और उनके पत्रकारिता करियर से जुड़ी खास बातें।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 16, 2026

Eliana Moreno

Eliana Moreno : Photo-X/@elianamoreno

लॉस एंजिलिस। अमरीका के कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टर हादसे में एनबीसी लॉस एंजिल्स (NBCLA) की एरियल रिपोर्टर एलियाना मोरेनो की मौत हो गई। वह 15 सितंबर को लॉस एंजिलिस के चैट्सवर्थ इलाके में हुए सड़क हादसे की हवाई कवरेज कर रही थीं। इसी दौरान न्यूज हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मोरेनो और हेलिकॉप्टर पायलट जॉर्ज मार्सिनिव समेत तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, चैटस्वर्थ में एक एसयूवी कार और मेट्रो बस के बीच भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए थे। इसी घटना की लाइव रिपोर्टिंग के लिए एनबीसी न्यूज का हेलीकॉप्टर हवा में उड़कर कवरेज कर रहा था। तभी अचानक तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के बाद एनबीसी एलए ने ऑन-एयर पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर उन्हीं का था।

कौन थीं एलियाना मोरेनो?

एलियाना मोरेनो एक अनुभवी एरियल फोटोग्राफर और टीवी रिपोर्टर थीं। उन्होंने चैपमैन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और एनबीसी लॉस एंजिलिस तथा टेलीमुंडो 52 के लिए काम करती थीं। उनके एक्स प्रोफाइल के अनुसार, वह लॉस एंजिलिस के ऑरेंज काउंटी से पत्रकारिता कर रही थीं। उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, मोरेनो ने महज 11 साल की उम्र में तय कर लिया था कि वह टीवी न्यूज रिपोर्टर बनेंगी। उन्होंने ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की थी।

अंग्रेजी और स्पेनिश दोनों भाषाओं में करती थीं रिपोर्टिंग

मोरेनो ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग और एंकरिंग से की। वह अंग्रेजी के साथ स्पेनिश भाषा में भी रिपोर्टिंग करती थीं। सितंबर 2010 में 'एंजेल सिटी एयर' की टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने हवाई फोटोग्राफी और रिपोर्टिंग को अपने करियर का अहम हिस्सा बनाया। उनके प्रोफाइल में उन्हें कैमरा वुमन, एंकर, प्रोड्यूसर और प्रवक्ता के तौर पर काम करने का अनुभव रखने वाली पत्रकार बताया गया है। एलियाना मोरेनो हेलिकॉप्टर से जंगल की आग और दूसरी आपात घटनाओं की लाइव कवरेज करती थीं।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर जताई गई चिंता

एनबीसी लॉस एंजिलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि से पहले सोशल मीडिया पर एलियाना मोरेनो को लेकर चिंता जताई जाने लगी थी। हादसे के कथित वीडियो के कुछ हिस्सों को लेकर लोगों ने दावा किया कि उसमें मोरेनो की आवाज सुनाई दे रही थी।

हादसे की खबर सामने आने के बाद कई पत्रकारों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। कुछ लोगों ने मोरेनो और हेलिकॉप्टर पायलट के लिए चिंता जताते हुए हादसे को बेहद दुखद बताया। NBC लॉस एंजिलिस ने बाद में पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर उसी का था और एलियाना मोरेनो तथा पायलट जॉर्ज मार्सिनिव उसमें सवार थे।