16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायल ने गाज़ा में आवासीय इमारत को बनाया निशाना, बच्चों समेत कई लोगों की बिछ गई लाशें

Israel-Hamas War: इज़रायली सेना ने गाज़ा में एक 6 मंजिला इमारत पर हमला करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया है। इस हमले की वजह से कई लोग मारे गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 16, 2026

Israel attacks building in Gaza

गाज़ा में 6 मंजिला इमारत पर इज़रायल का हमला (Photo - Video Screenshot from @DmodosCutter)

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गाज़ा (Gaza) पर हमले जारी हैं। इज़रायली सेना लगातार गाज़ा पर हमले कर रही हैं, जिसमें आतंकी ही नहीं, बल्कि निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं क्योंकि इज़रायली सेना सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना नहीं बना रही, बल्कि रिहायशी इलाकों पर भी हमले कर रही है। देर रात इज़रायली सेना ने गाज़ा सिटी में एक आवासीय इमारत पर हमला किया, जिससे वो इमारत ध्वस्त हो गई।

बच्चों समेत कई लोगों की बिछ गई लाशें

इज़रायली हमले की वजह से इमारत के ध्वस्त होने से लोगों की लाशें बिछ गईं। पहले मृतकों की संख्या 10 बताई जा रही थी, जो बढ़कर 12 हो गई। बाद में यह संख्या 14 हो गई। फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस एजेंसी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस घटना में 16 लोग मारे जा चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

14 लोग घायल

इमारत के ध्वस्त होने की वजह से 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

कई लोग लापता

बताया जा रहा है कि इमारत के ध्वस्त होने के बाद अभी भी करीब 100 लोग लापता हैं जो इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। कई परिवार तो एक साथ मलबे के नीचे दब गए हैं। मलबे को हटाने का काम चल रहा है, लेकिन इमारत के काफी बढ़ी होने की वजह से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में समय लग रहा है। इसके साथ ही सर्च एंड रेस्क्यू टीम के पास ज़रूरी इक्विपमेंट की कमी होने की वजह से भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

गाज़ा पर हमले रहेंगे जारी

इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता या आतंकी संगठन सरेंडर नहीं कर देता, तब तक गाज़ा पर इज़रायली सेना के हमले जारी रहेंगे। नेतन्याहू का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना इज़रायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है और इसी वजह से इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है।