18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान की मस्जिद में बम धमाका, अब तक 15 लोगों की मौत

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में आज जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाका हो गया। इस धमाके में अब तक कई लोग मारे गए हैं और मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 18, 2026

Blast

पाकिस्तान में बम धमाका (Representational Photo)

पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाकों के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। इसी तरह का एक मामला आज, शुक्रवार, 18 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में सामने आया जब जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाका (Bomb Blast) हो गया। यह बम धमाका कोहाट (Kohat) जिले में पुलिस लाइंस कॉम्प्लेक्स के पास हुआ, जिसके बाद हाहाकार मच गया। कॉम्प्लेक्स को इस धमाके की वजह से कितना नुकसान पहुंचा है, यह अभी साफ नहीं हुआ है।

बिछ गई लाशें

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद लाशें बिछ गईं। पहले 8 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब मृतकों की संख्या 15 हो गई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कई लोग घायल

इस बम धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या 50 से ज़्यादा बताई जा रही है जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई लोगों की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तुरंत घटनास्थल की ओर जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया।

आत्मघाती बम धमाका

बताया जा रहा है कि यह एक आत्मघाती बम धमाका था और जुमे की नमाज के दौरान इसलिए किया गया जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा जा सके। इसके पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (Tehrik-i-Taliban Pakistan aka TTP) का इस बम धमाके में हाथ हो सकता है। टीटीपी अक्सर ही खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों को अंजाम देता है। यह प्रांत अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगता है और पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद और पुलिस लाइंस कॉम्प्लेक्स के आसपास के सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिससे इस धमाके से जुड़े अन्य आतंकी अगर वहाँ मौजूद हैं, तो उन्हें पकड़ा जा सके।