पाली

Bharatmala Project: राजस्थान में भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी खबर, भूमि अवाप्ति जल्द

भारतमाला में लेंगे पाली तहसील की 269 व रोहट की 1051 हेक्टेयर भूमि, पाली में 11 फरवरी से पंचायत समिति में होगी अलग-अलग गांवों की सुनवाई।

2 min read
Jan 17, 2026
एआई तस्वीर

पाली। जिले की पाली और रोहट तहसील में जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर-अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर (भारतमाला प्रोजेक्ट) के साथ इंटरचेंज कनेक्टिविटी के लिए भूमि अवाप्त की जा रही है। इसके लिए पाली और रोहट उपखण्ड की कुल 1321.62714 हेक्टेयर भूमि अवाप्त की जाएगी।

इसमें पाली उपखण्ड क्षेत्र की 269.70384 हेक्टेयर तथा रोहट की 1051.9233 हेक्टेयर भूमि शामिल है। यह भूमि रोहट के 899 और पाली के 293 खसरे हैं। यह कॉरिडोर किशनगढ़, अजमेर होकर पाली और रोहट की तरफ आ रहा है, लेकिन इसमें सोजत और रायपुर क्षेत्र के गांवों से भूमि अवाप्ति का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

ये भी पढ़ें

Greenfield Expressway: 324 किमी लंबे ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे का विरोध तेज, निरस्त करने की मांग

पाली उपखण्ड के ये गांव शामिल

इस कॉरिडोर में पाली उपखण्ड के 8 गांवों की भूमि अवाप्त की जा सकती है। इनमें भालेलाव गांव के 53 खसरे, भांबोलाई के 16, खेतावास के 72, सांपा के 19, उतवण के 36, पाली के 12, निम्बाड़ा के 34 तथा बागड़िया गांव के 51 खसरे शामिल हैं।

आपत्तियों की सुनवाई के बाद होगी 3डी कार्रवाई

रोहट और पाली में आपत्तियों की सुनवाई के बाद 3डी की कार्रवाई की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अजमेर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरिसिंह ने बताया कि आपत्तियों की सुनवाई के बाद 3डी की कार्रवाई होगी। इसके तहत जिन लोगों के नाम का मुआवजा बन रहा है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद 3डी की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अवार्ड राशि तय करने के बाद अवाप्त भूमि का मुआवजा दिया जाएगा।

पाली में इन तिथियों पर होगी सुनवाई

पाली में अलग-अलग गांवों के लिए आपत्तियों की सुनवाई पंचायत समिति सभागार में 11 फरवरी से की जाएगी। भालेलाव और निम्बाड़ा गांव के लिए सुनवाई 11 फरवरी, खेतावास, सांपा और उतवण के लिए 12 फरवरी, तथा पाली, भांबोलाई और बागड़िया के लिए 13 फरवरी को होगी।

इनका कहना है

पाली से होकर जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर-अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर के साथ इंटरचेंज कनेक्टिविटी के लिए भूमि अवाप्ति के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। इनकी सुनवाई फरवरी में की जाएगी।

  • विमलेन्द्र राणावत, उपखण्ड अधिकारी, पाली

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Rajasthan Roadways: बीकानेर को 5 नई रोडवेज बसों की सौगात, जयपुर-जोधपुर-दिल्ली का सफर होगा सुहाना

Also Read
View All

अगली खबर