पाली

राजस्थान में महिला के पीछे पड़ा ‘सांप’… 6 महीने में आठवीं बार डसा, परिजनों में जमकर खौफ

एक महिला को पिछले 6 माह में सात बार सांप डस चुका है। इस बार आठवीं बार सांप ने डसा है।
less than 1 minute read
Sep 07, 2025
pali news
Photo- Patrika Network

पाली शहर में एक महिला को सांप ने रविवार को डस लिया। इस महिला को पिछले 6 माह में सात बार सांप डस चुका है। इस बार आठवीं बार सांप ने डसा है। शेखों की ढाणी निवासी मुश्ताक खान ने बताया कि उनकी पत्नी अफसाना को इस साल पहली बार 20 मार्च को सांप ने डसा था। इसके बाद से लगातार सांप डस रहा है। वह जोधपुर एम्स में भी पत्नी का उपचार करवा चुका है। महिला के पैरों पर सांप काटने के निशान भी हैं।

अफसाना दोपहर में घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। उसी समय उसे सांप ने डस लिया। पड़ोस में रहने वाले अफसाना के भाई उसे अस्पताल जाए। वहां उसका उपचार किया गया। पति मुश्तान के पास सांप काटने के बाद उपचार की पर्चियां भी हैं। इससे पहले 2 सितम्बर को भी अफसाना को सांप ने डसा था।

इससे पहले अफसाना को कोबरा सांप ने डस लिया था। हैरानी की बात यह है कि बीते छह माह में यह सातवां मौका था, जब उसे सांप ने डसा था। तब उसे गंभीर स्थिति में जोधपुर के एम्स अस्पताल में रैफर किया गया। परिजनों ने बताया कि अफसाना को पिछले छह माह में आठवीं बार सांप ने डसा है। बार-बार होने वाली इस घटना से परिजन दहशत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सांपों की मौजूदगी बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ी है।

Updated on:
07 Sept 2025 08:30 pm
Published on:
07 Sept 2025 07:20 pm