पाली

Amit Shah @Pali: ‘कश्मीर से कन्याकुमारी, असम से राजस्थान, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी BJP सरकार’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Sep 16, 2018
amit shah

जयपुर।

BJP President Amit Shah पांच दिन बाद फिर से रविवार को Rajasthan पहुंचे। इस बार वे तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान में रहेंगे। सोमवार की रात को उनका रात्रि विश्राम भी राजस्थान में ही रहेगा। इस दौरान वे अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में आने वाले जिलों की बैठकें लेंगे। शाह संभागवार बैठकें लेने के लिए राजस्थान पहुंचे हुए हैं। सोमवार को वे भीलवाड़ा जाएंगे और इसके बाद रात्रि विश्राम नाथद्वारा में रहेगा। 18 को शाह का नागौर और उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरे में उनका फोकस किसान, एससी-एसटी, ओबीसी, युवाओं पर रहेगा।


अमित शाह के इस बार के राजस्थान दौरे की शुरुआत पाली से हुई। वे सुबह जोधपुर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से Pali पहुंचे। पाली में वे शक्ति केन्द्र सम्मेलन, संभाग स्तरीय अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। पाली में आयोजित सभा के दौरान अमित शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी और पाली सिरोही जालोर के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमने तय किया कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से राजस्थान तक, जहां भी घुसपैठिये हैं। चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।

शाह के सम्बोधन के HIGHLIGHTS
- भाजपा कोई एक जाति या समाज की पार्टी की नहीं है।
- भाजपा में हर वर्ग, जाति के लोग हैं, सबकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है
- भारत के विकास का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास
- कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत कार्य किए है
- गांधी खानदान की 4 पीढ़ियों ने शासन किया लेकिन पिछड़े समाज को न्याय नहीं मिला। जब एक गरीब घर के चाय बेचने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी देश के प्रधानममंत्री बने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई तो पिछड़े समाज कि 70 वर्षों की मांगों को पूरा किया गया
- ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने काम मोदी सरकार ने किया है
- मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के माध्यम से गरीब परिवार के लोगों को लोन देने का किया है
- 4 साल में साढ़े 5 करोड़ माताओं को गैस सिलेंडर भाजपा सरकार में मिला
- इंदिरा गांधी के सरकार में बैंक के दरवाजे धनपतियों के लिए खुले थे, गरीबों के लिए नहीं

- वसुंधरा सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के तहत सुबह का नाश्ता 5 रुपये और दोपहर का भोजन 8 रुपये में देने का काम किया
- राहुल बाबा ने गरीबी नहीं देखी
- कोई भी गरीब बेटा अपने पिता को मरते हुए नहीं देखेगा, नरेंद्र मोदी सरकार और वसुंधरा राजे सरकार इलाज कराएगी
- राजस्थान के गरीब किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का काम वसुंधरा सरकार ने किया
- मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के माध्यम से गरीब परिवार के लोगों को लोन देने का काम किया है
- मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकारों ने इतने साल शासन किया लेकिन किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया गया?
- कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठियों को इस देश में रहने दो, लेकिन हमने तय किया है कि देश में जहां भी घुसपैठिये हैं उनको चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम करेंगे
- किसानों को अपनी उपज का दाम ठीक ढंग से नहीं मिलता था। देश के हर किसान को लागत से डेढ़ गुना समर्थन दाम भाजपा सरकार दे रही है
- देश के किसानों को 70 साल में डेढ़ गुना कीमत क्यों नहीं मिली? राहुल बाबा को इसका जवाब देना चाहिए


जयपुर दौरे में इन मुद्दों पर किया था शाह ने फोकस
- कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को लेकर उन्होंने जुबानी हमला बोला था और कहा था कि ये एक-एक साल के बच्चे क्या मोदी का सामना कर पाएंगे।
- २०१८ के विधानसभा चुनावों को उन्होंने लोकसभा चुनावों का ट्रेलर बताते हुए कहा था कि हमें ट्रेलर अच्छा बनाना है, फिल्म अपने आप अच्छी बनेगी।
- भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया था कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में गुस्सा ना निकले। प्रत्याशी देखकर वोट नहीं दिया जाए। बस कमल का फूल देख कर ही वोट दें।
- नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे सरकार की तारीफ की औैर कहा कि इन्होंने वह काम किए, जो आज तक नहीं हुए।
- एनआरसी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए कहा था कि जो भारत का नागरिक नहीं, उसे भारत में नहीं रहने दिया जाएगा और बाहर से आए हिंदुओं को यहां की नागरिकताा दी जाएगी।

Updated on:
16 Sept 2018 02:59 pm
Published on:
16 Sept 2018 02:57 pm