पाली

Couple Suicide Case : ब्यावर से प्रेमिका को भगाकर लाया, फिर जंगल में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

- एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी युगल के शवCouple Suicide Case in pali rajasthan :
2 min read
Jul 23, 2019
Couple Suicide Case In Sendra police station area of Pali rajasthan
Couple Suicide Case : ब्यावर से प्रेमिका को भगाकर लाया, फिर जंगल में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पाली/रायपुर मारवाड़।Couple Suicide Case in pali rajasthan : पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव से सटे जंगल में मंगलवार को प्रेमी युगल [ Loving couple ] ने एक ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेंदड़ा थानाप्रभारी प्रेमाराम विश्नोई के अनुसार अमरपुरा निवासी दिहाड़ी श्रमिक मेहबूब मेहरात पुत्र नीरा मेहरात अपनी बहन की ननंद ब्यावर निवासी मुस्कान पुत्री इस्माइल से प्रेम करता था। इस रिश्ते से मुस्कान के परिजन सहमत नहीं थे। मुस्कान का निकाह किसी ओर से होने की भनक लगने पर सोमवार सुबह मेहबूब ब्यावर पहुंच गया। मुस्कान को अपने साथ लेकर अमरपुरा के जंगल मे चला गया। जहां रात बिताई। मंगलवार दोपहर में मेहबूब व मुस्कान के शव पेड़ पर लगा रखे रस्सी के फंदे पर झूलते मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस शवों को लेकर रायपुर चिकित्सालय पहुंची। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

बेग में मिले लडक़ी के कपड़े
जंगल मे पेड़ के पास पुलिस को एक बैग मिला। इसमें मुस्कान के एक जोड़ी कपड़े थे। मुस्कान की उम्र 16 साल थी जबकि मेहबूब 20 साल का था। मृतकों के परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मेहबूब भी दिहाड़ी मजदूरी करता था। इस घटना की खबर पाकर मौके पर बड़ी संख्या लोगो की भीड़ जमा हो गई थी।

लडक़ी के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा
मुस्कान के घर से गायब हो जाने व मेहबूब के साथ भाग जाने की जानकारी पर सोमवार शाम को मुस्कान के परिजन ब्यावर सदर थाने पहुंचे। जहां मेहबूब के खिलाफ मुस्कान को बहला फुसला भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, इस बीच दोनों ने आत्महत्या कर ली।

Published on:
23 Jul 2019 08:27 pm