scriptविवाहित अस्पताल में भर्ती, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस आज लेगी बयान | Woman unconscious from consuming poison in pali rajasthan | Patrika News

विवाहित अस्पताल में भर्ती, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस आज लेगी बयान

locationपालीPublished: Jul 23, 2019 12:02:56 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पति, सास-ससुर सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज

Woman unconscious from consuming poison in pali rajasthan

विवाहित अस्पताल में भर्ती, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस आज लेगी बयान

पाली। शहर के जनता कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की तबीयत बिगडऩे पर उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ जहर देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना अधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के सोसायटी नगर निवासी नेमाराम पुत्र लच्छाराम सीरवी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री मोहिनी देवी का विवाह जनता कॉलोनी निवासी दिलीप पुत्र चुन्नीलाल चौधरी के साथ 15 साल पहले हुआ था। पुत्री के दो बच्चे है। गत 19 जुलाई को पुत्री के ससुराल वालों से पुत्री का झगड़ा हुआ था। वे मोहिनी को पीहर छोड़ चले गए।
अगले दिन उसका पति उसे वापस ससुराल लेकर गया। रविवार रात को उसके पति दिलीप, सास टीकू देवी, ससुर चुन्नीलाल सहित अन्य लोगों ने मोहिनी को जहर की गोलियां खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पड़ोसियों की इत्तला पर उसके पिता वहां पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को विवाहिता के बयान होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो