पाली

Pali News: पहले महिला का चेहरा नोंचा, फिर बुजुर्ग और बच्चे पर किया हमला; कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत

Dog Attack News: राजस्थान के पाली शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कुत्ते ने तीन लोगों को घायल कर दिया।

2 min read
Apr 22, 2026
कुत्ते के हमले में घायल बच्चा और महिला। फोटो: पत्रिका

पाली। राजस्थान के पाली शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कुत्ते ने तीन लोगों को घायल कर दिया। इनमें एक बुजुर्ग महिला, एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक 13 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। दो घायलों को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार शाम को 54 वर्षीय लीलादेवी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी एक लोडिंग टेम्पो के नीचे बैठे कुत्ते ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के चेहरे को नोंचा तो उसने झाडू मारकर अपना बचाव किया। लेकिन, तभी कुत्ते ने महिला पर दोबारा हमला कर दयिा। जिससे चेहरे साथ-साथ महिला के सिर में भी चोट आई है।

ये भी पढ़ें

Elevated Road: जोधपुर में 669 करोड़ की लागत से बनेगा 7.63KM लंबा एलिवेटेड रोड, जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी डिजायन

महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए। लेकिन, तब तक कुत्ता वहां से जा चुका था। इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते के हमले की पूरी घटना कैद हुई है।

पैदल जा रहे बुजुर्ग पर हमला

महिला पर हमले के कुछ देर बाद ही कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पति-पत्नी जब पैदल जा रहे थे, तभी कुत्ते ने बुजुर्ग के पैरों में काट लिया। जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, बुजुर्ग ने लाठी से कुत्ते को भगाया दिया। इस घटना का भी वीडियो सामने आया है। हालांकि, बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।

स्कूटी सवार को भी कुत्ते ने काटा

इसके कुछ देर बाद ही कुत्ते ने स्कूटी से गुजर रहे 13 वर्षीय आदित्य कवाड़ का पीछा किया, जिससे उसकी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। तभी कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे भी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

10 साल के बच्चे पर भी हमला

इधर, पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित अम्बेडकर नगर में भी मंगलवार शाम एक अन्य कुत्ते ने 10 वर्षीय वंश पर हमला कर दिया। उसके पैर पर दो जगह काटने के बाद परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर परिषद से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में रोड कनेक्टिविटी के लिए लागू होगी नई व्यवस्था, अटकी पड़ी 500 से ज्यादा सड़कों को मिलेगी रफ्तार
Also Read
View All