पाली

Rape News: पहले ऑफिस बुलाया, फिर चाकू दिखाकर युवती के साथ किया बलात्कार, रेप की दो घटनाओं से मची सनसनी

पाली जिले में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप दर्ज किए गए हैं।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

पाली। जिले में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सामने आई तीन अलग-अलग घटनाओं में बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी प्रकरणों में जांच शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road News: जोधपुर तक सफर होगा आसान, इस बड़े रोड प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 555 करोड़, बनेंगे तीन टोल प्लाजा

पड़ोसी युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

शहर में रहने वाली एक नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसे अपने घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

फार्म हाउस ले जाकर भी किया शोषण

पाली शहर के औद्योगिक थाने में एक युवती ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि जून 2025 में आरोपी ने उसे अपने ऑफिस बुलाया और चाकू दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी उसे एक फार्म हाउस पर ले जाता था, जहां एक महिला भी रहती है और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

नाबालिग से छेड़छाड़ में शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार

जैतारण थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शारीरिक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बाबूलाल ढाका के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत करीब दो माह पहले मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

दुबई में ईरान का हमला : आसमान में मिसाइलें, लगातार धमाके, होटल में फंसे राजस्थानियों ने बनाए खौफनाक वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर