पाली

Pali Crime : बाइक रुकवाकर मांगे रुपए, इनकार करने पर किया हमला; उपचार के दौरान हुई मौत

Pali Crime : सुमेरपुर (पाली). शहर थाना पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 7:13 PM IST
pali crime news aamiyaram murder bhairaram ambaram arrested
Pali Crime : सुमेरपुर। गिरफ्तार आरोपी। फोटो पत्रिका

Pali Crime : सुमेरपुर (पाली). शहर थाना पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भील बस्ती रामपुरा (नाना थाना) निवासी भैराराम तथा बेरड़ी निवासी अम्बाराम के रूप में हुई है। थानाधिकारी सवाई सिंह महावर ने बताया कि 10 नवंबर को रूजिया खुना (उदयपुर) ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र समियाराम सुमेरपुर में केटर्स का काम करता था। दीपावली मनाने के लिए वह गांव आया हुआ था। 9 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ सुमेरपुर जा रहा था।

इसी दौरान शाम करीब 4.30 बजे गलथनी मार्ग पर दो युवकों ने उसकी बाइक के आगे वाहन लगाकर उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए रुपए मांगने लगे। समियाराम ने रुपए देने से इनकार किया तो दोनों युवकों ने गुस्से में आकर ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

उदयपुर में उपचार के दौरान टूटा दम

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों हमलावर फरार हो गए। गंभीर घायल समियाराम को पहले महावीर अस्पताल सुमेरपुर में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पालनपुर और वहां से भूपाल अस्पताल, उदयपुर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस थाना सुमेरपुर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह एवं सुमेरपुर वृत्ताधिकारी भवानी सिंह के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान के दौरान वारदात में शामिल दोनों आरोपियों भैराराम एवं अम्बाराम को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
22 Nov 2026, 7:13 PM IST
Published on: