पाली

Pali News: बकरियां चराते शख्स पर अचानक मधुमक्खियाें का हमला, अस्पताल में भर्ती

Pali News राजस्थान के पाली जिले में बकरियां चराते समय एक पशुपालक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 5:40 PM IST
pali bee attack
पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में घायल बुजुर्ग का उपचार करती चिकित्सक। Photo- Patrika

पाली जिले के गुडा एंदला थाना क्षेत्र के हाथलाई गांव के गाेचर में बकरियां चराते एक बुजुर्ग पशुपालक पर मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। परिजन उसे पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर से मधुमक्खियाें के डंक बाहर निकाले।

जानकारी के अनुसार हाथलाई गांव निवासी राजूराम देवासी ने बताया कि बुधवार सुबह उसके पिता घणाराम (70) पोमाराम देवासी गांव की गोचर में बकरियां चरा रहे थे। जहां साफ-सफाई के लिए जेसीबी से झाड़ियां काटने का काम चल रहा था।

इस दौरान एक झाड़ी से मधुमक्खियों का छत्ता गिर गया और मधुमक्खियाें ने घणाराम पर हमला कर दिया। उसके चेहरे, हाथ-पैर पर मधुमक्खियाें ने डंक मार दिए।

परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत हाईवे की एम्बुलेंस से उसे पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उनके शरीर पर लगे मधुमक्खियों के डंक को बाहर निकाला। फिलहाल उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

Updated on:
19 Nov 2025, 5:40 PM IST
Published on: