पाली

Pali Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : 9 प्रधान सीट की अलग-अलग गणित, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर!

Pali Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : पाली जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के बाद अब शुक्रवार को जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी घमासान शुरू हो गया। सभी सीटों पर नामांकन हो गया है। बस रिजल्ट का इंतजार है
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:39 PM IST
Pali panchayat samiti pradhan election result 2026 live samiti chunav voting updates candidates list
Pali Pradhan Chunav Result : फोटो पत्रिका।

Pali Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result : पाली जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के बाद अब शुक्रवार को जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी घमासान शुरू हो गया। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणामों ने दोनों प्रमुख दलों के सामने जीत-हार का दिलचस्प गणित खड़ा कर दिया है। 4 पंचायत समितियों में भाजपा का पलड़ा भारी है तो तीन में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। वहीं बाली और पाली में मुकाबला बेहद रोमांचक होने के आसार हैं। यहां एक-एक वोट सत्ता का समीकरण बदल सकता है।

सोजत पंचायत समिति

कांग्रेस का बहुमत का बहुमत है। सोजत पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें हासिल की हैं, जबकि भाजपा के खाते में महज 4 सीटें आई हैं। यहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। भाजपा की ओर से पप्पू देवी और कांग्रेस से नीतू कंवर ने नामांकन किया है।

Pali : सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी। फोटो पत्रिका

पाली पंचायत समिति

पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के पास 12 और भाजपा के पास महज 4 सदस्य हैं। आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में हैं। भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के परिवार की रेखा गर्ग ने नामांकन किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से दीपा वर्मा ने नामांकन किया है।

बाली पंचायत समिति

बाली पंचायत समिति में एक वोट का अंतर है। जिस वजह से दोनों दलों की धड़कनें तेज हैं। बाली पंचायत समिति में मुकाबला जिले के सबसे दिलचस्प सियासी मुकाबलों में शामिल है। यहां भाजपा को 16 और कांग्रेस को 15 सीटें मिली हैं। महज एक सीट का अंतर होने से दोनों दलों की रणनीति और सदस्यों की एकजुटता बेहद अहम हो गई है। क्रॉस वोटिंग हुई तो भाजपा के हाथ से प्रधान की कुर्सी निकलकर कांग्रेस के खाते में जा सकती है। यही वजह है कि दोनों दलों में प्रत्याशी के नाम को लेकर अंतिम समय तक सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा की ओर से महिराज सिंह व कांग्रेस की तरफ से मोहन चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है।

सुमेरपुर पंचायत समिति

सुमेरपुर में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बनाई है। यहां कांग्रेस के 14 और भाजपा के महज 4 सदस्य हैं। आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में हैं। सुमेरपुर पंचायत समिति के प्रधान के लिए भाजपा से मादाराम मीणा व कांग्रेस के विमला मीणा ने नामांकन किया है।

बगड़ी पंचायत समिति

बगड़ी पंचायत समिति में भाजपा ने 9 सीटों की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है। यहां भाजपा के पास 9 और कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं। भाजपा की ओर से नेनु देवी और कांग्रेस की ओर से ममता देवी ने नामांकन किया है।

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति

बहुमत भाजपा के पास मारवाड़ जंक्शन में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 12 सदस्य हैं। यहां भाजपा की बढ़त तो है, लेकिन प्रधान पद के लिए जाट, सीरवी और रावत समाज के दावेदारों के बीच संतुलन साधना पार्टी के लिए चुनौती बना हुआ है। भाजपा की ओर से प्रशांत कंवर और कांग्रेस की ओर से गवरी देवी ने नामांकन किया है।

रोहट पंचायत समिति

रोहट पंचायत समिति में भाजपा के 10 और कांग्रेस के 9 सदस्य हैं। यहां मुकाबला बेहद नजदीकी है। भाजपा की ओर से टीकमराम पटेल व कांग्रेस की ओर से भगाराम पटेल ने नामांकन किया है।

देसूरी पंचायत समिति

देसूरी पंचायत समिति में भाजपा के 10 और कांग्रेस के 5 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा की ओर से गुलाब चौधरी व कांग्रेस की ओर से जीतू जाट ने नामांकन किया है।

रानी पंचायत समिति

रानी पंचायत समिति में भाजपा के 11 और कांग्रेस के 5 सदस्य हैं। भाजपा की ओर से मुन्नालाल ने नामांकन किया है। वहीं निर्दलीय जवाहरलाल परिहार ने भी नामांकन किया है।

निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर या सिर्फ संख्या बढ़ाएंगे?

जिले की पंचायत समितियों में निर्दलीय सदस्यों की मौजूदगी भी चुनावी गणित को दिलचस्प बना रही है। बगड़ी, मारवाड़ जंक्शन, पाली और रानी में एक-एक निर्दलीय सदस्य जीता है, जबकि सुमेरपुर में तीन निर्दलीय सदस्य हैं। हालांकि, फिलहाल ये सदस्य किसी बड़े उलटफेर में किंगमेकर की भूमिका निभाते नजर नहीं आ रहे हैं। पाली में कांग्रेस निर्दलीय सदस्य के समर्थन का दावा जरूर कर रही है।