पाली

Pali Smuggling: पुलिस-एनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, टायर फटने पर भी भागता रहा तस्कर, 76 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा

Illegal Poppy Husk Smuggling: पाली में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया। नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्कर ने फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।
2 min read
Mar 18, 2026
Pali Drug Bust Rajasthan, Doda Post Seizure Pali, Rajasthan NTF Action News, Jaitpur Police Operation, Narcotics Smuggling Rajasthan, Scorpio Drug Seizure India, Rajasthan Crime News Today, Pali Breaking News 2026, NDPS Case Rajasthan Police, Drug Trafficking India News, Rajasthan Police Chase Story, Chittorgarh to Balotra Smuggling Route, Illegal Opium Husk Seizure, Rajasthan Anti Narcotics Task Force, Pali Latest Crime Update
अवैध डोडा पोस्त। फोटो- पत्रिका

पाली। जैतपुर थाना क्षेत्र के गेलावास-पांचपदरिया के पास पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 506.540 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 76 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

फिल्मी अंदाज में पीछा

एनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जोधपुर एनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बालोतरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनटीएफ प्रभारी दिनेश डांगी और जैतपुर थाना प्रभारी पदमपाल सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ गेलावास के पास नाकाबंदी की।

आरोपी फरार

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टॉप स्टिक का इस्तेमाल किया, जिससे गाड़ी के टायर फट गए। इसके बावजूद तस्कर फटे टायरों के साथ ही वाहन को कच्चे रास्तों पर दौड़ाता रहा और भागने की कोशिश करता रहा। आखिरकार अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

गाड़ी में मिलीं फर्जी नंबर प्लेटें, चोरी का संदेह

पुलिस ने लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसकी पिछली सीटें हटाकर रखे गए 24 कट्टों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। इसके साथ ही वाहन से गुजरात और राजस्थान की तीन अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं।

चोरी का वाहन

जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि तस्करों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरी के वाहन का इस्तेमाल किया है।

कार्यवाही में शामिल टीम

इस कार्रवाई में एनटीएफ प्रभारी दिनेश डांगी, थानाधिकारी पदमपाल सिंह, एएसआई सत्यनारायण सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह, रामसिंह, महिपाल और कंवरसिंह सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में ट्रेलर चलाने के आरोप में पकड़ा गया चालक पुलिस कस्टडी से ही ट्रेलर लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उसे सांडेराव के पास पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आरोपी घायल हो गया।

Updated on:
18 Mar 2026 02:53 pm
Published on:
18 Mar 2026 02:51 pm