पाली

Rajasthan: होली की खुशियां मातम में बदली, गांव जा रही महिला की बाइक से गिरकर दर्दनाक मौत

Pali News: राजस्थान के पाली जिले में कोटड़ी गांव स्थित बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 04, 2026
pali bike accident
पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मृतका के पति से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। पत्रिका 

Pali News: राजस्थान के पाली जिले के जोजावर थाना क्षेत्र में कोटड़ी गांव स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई।

दंपती अपनी दोहिती के ढूंढ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते यह हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार आऊवा गांव निवासी सीतादेवी (50) अपने पति आईदान मीणा के साथ बाइक पर सवार होकर नया गांव जा रही थीं। वहां उनकी दोहिती का ढूंढ कार्यक्रम आयोजित था।

कोटड़ी बस स्टैंड के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल जोजावर अस्पताल लेकर गए।

जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रोमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सीतादेवी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। मृतका के पति ने बिलखते हुए बताया कि वे बेटी के घर कपड़े लेकर जा रहे थे और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया।

Updated on:
04 Mar 2026 04:54 pm
Published on:
04 Mar 2026 04:47 pm