पाली

Rajasthan Roadways: पाली से कोटा-झालावाड़ के लिए पहली बार बस सेवा, जानें पूरा रूट और टाइमटेबल

Rajasthan Roadways: रोडवेज ने जोधपुर-पाली-झालावाड़ रूट पर पहली बार नॉन एसी स्लीपर बस शुरू की। बस शाम 6.30 बजे पाली से रवाना होकर तड़के 4.30 बजे कोटा और सुबह 6.30 बजे झालावाड़ पहुंचेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2025, 2:16 PM IST
Rajasthan Roadways Bus
पहली बार पाली से झालावाड़, कोटा सीधे रोडवेज बस (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan Roadways: पाली: पाली जिले से कोटा और झालावाड़ जाना अब आसान होगा। रोडवेज की ओर से पहली बार जोधपुर से पाली होते हुए झालावाड़ के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा नॉन एसी स्लीपर होगी।

पाली से कोटा जाने के लिए अभी तक रेल सेवा नहीं है। रोडवेज बस भी नहीं है। यात्रियों को रेलगाड़ी से कोटा जाने के लिए जोधपुर या मारवाड़ जंक्शन जाना पड़ता है। रोडवेज नहीं होने से निजी बसों से सफर करना होता है।

अब रोडवेज की ओर से नॉन ऐसी स्लीपर बस सेवा शुरू करने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस पाली रोजाना शाम 6.30 बजे पहुंचेगी। कोटा तड़के 4.30 बजे और झालावाड़ सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी।

झालावाड़ जाते समय यह रहेगा समय

जोधपुर से बस रोजाना अपराह्न 4.30 बजे रवाना होकर पाली 6.15 बजे पहुंचेगी। पाली 15 मिनट रुकने के बाद शाम 6.30 बजे रवाना होकर 4.15 बजे सोजत, रात 8 बजे सिरियारी, रात 10 बजे देवगढ़, रात 12.15 बजे भीलवाड़ा, तड़के 4.30 बजे कोटा और सुबह 6.30 बजे झालावाड़ पहुंचेगी।

झालावाड़ से इस समय आएगी

झालावाड़ से बस शाम 7.30 बजे रवाना होगी। जो रात दस बजे कोटा, रात 2 बजे भीलवाड़ा, तड़के 4.30 बजे देवगढ़, सुबह 7 बजे सोजत और सुबह 7.45 बजे पाली पहुंचेगी। पाली से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9.30 बजे जोधपुर पहुंचाएगी।

Updated on:
13 Nov 2025, 2:16 PM IST
Published on: