पाली

​​​​​RBSE 12th Result Success Story: पिता ने कहा, तू मेरा सपना पूरा करेगा…बेटे सागर ने कर दिया कमाल, बताया सक्सेज मंत्र

Success Story: पाली में 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम में सागर सांखला ने 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और मार्गदर्शन के दम पर उसने परिवार का सपना साकार किया।

2 min read
Apr 01, 2026
सागर का मुंह मीठा कराते परिजन। फोटो- पत्रिका

पाली। बारहवीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में पाली के रहने वाले सागर सांखला ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। उसके हिन्दी में 4 और अंग्रेजी में 2 अंक कटे हैं। परीक्षा में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सागर सांखला का सपना फोल्डिंग का कार्य करने वाले पिता कन्हैयालाल और मां संतोष का सपना पूरा करना है।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Rajasthan Success Story: बेटी का रिजल्ट देखकर फूट-फूटकर रोने लगे पिता, बोले- मैं अनपढ़, अंगूठा छाप, छोरी ने नाम किया रोशन

बकौल सागर, वह कहता है कि पिता ने कहा, तू मेरा सपना पूरा करेगा… यह बात दिल को छू गई और मैं जी-जान से पढ़ाई में जुट गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, तो सर महावीरसिंह ने हाथ बढ़ाया। उन्होंने कहा, तू बाकी चिंता छोड़, केवल पढ़ाई पर ध्यान दे। उसका फल आज मुझे मिला है।

सागर की बड़ी बहन खुशी बीए प्रथम वर्ष में है। सागर ने बताया कि वह स्कूल से घर आकर होमवर्क करता था। इसके बाद कम से कम तीन से चार घंटे पढ़ता था। जो स्कूल में पढ़ाया जाता है, उसे रोजाना रिवाइज करता था। जो समझ में नहीं आता था, वह दूसरे दिन वापस पूछता था। परिणाम आते ही वह परिजनों के साथ मंदिर गया और भगवान का पूजन किया।

वाणिज्य वर्ग में पाली जिला प्रदेश में 7वें स्थान पर

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम घोषित किया। कला में पाली 11, वाणिज्य में 9 अंक का सुधार हुआ। विज्ञान में 5 स्थान नीचे चले गए। वाणिज्य वर्ग में पाली जिला प्रदेश में 7वें, विज्ञान वर्ग में 29वें और कला वर्ग में 5वें स्थान पर रहा है। कला वर्ग में जिले का परिणाम 98.47 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में 99.17 और विज्ञान वर्ग में 96.90 प्रतिशत रहा। पिछले साल विज्ञान वर्ग का परिणाम 98.25 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग का 99.19 और कला वर्ग का 98.02 प्रतिशत रहा था।

बालिकाओं का प्रतिशत रहा अधिक

परीक्षा में पास होने में बालिकाओं का प्रतिशत बालकों से अधिक रहा। कला वर्ग में 98.10 प्रतिशत बालकों की तुलना में 98.76 प्रतिशत बालिकाएं पास हुईं। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में 99.28 प्रतिशत बालिकाएं और 99.10 प्रतिशत बालक, विज्ञान वर्ग में 97.77 प्रतिशत बालिकाएं और 96.31 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण हुए।

यह रहा पाली का परिणाम

वाणिज्य वर्ग में पंजीकृत बालक 787, बालिकाएं 421, प्रथम डिवीजन बालक 579, सैकण्ड 184, थर्ड डिवीजन 11, प्रथम डिवीजन बालिकाएं 370, सैकण्ड डिवीजन 45, कुल प्रथम डिवीजन 949, सैकण्ड 229, थर्ड डिवीजन 11, कुल 1189।

विज्ञान वर्ग में पंजीकृत बालक 2998, बालिकाएं 2023, प्रथम डिवीजन बालक 2355, सैकण्ड 490, थर्ड डिवीजन 1, पास 26, प्रथम डिवीजन बालिकाएं 1781, सैकण्ड डिवीजन 188, कुल प्रथम डिवीजन 4136, सैकण्ड 678, थर्ड डिवीजन 1, पास 26, कुल 4841।

कला वर्ग में पंजीकृत बालक 4443, बालिकाएं 5678, प्रथम डिवीजन बालक 2522, सैकण्ड 1597, थर्ड डिवीजन 171, प्रथम डिवीजन बालिकाएं 3983, सैकण्ड डिवीजन 1462, थर्ड डिवीजन 124, कुल प्रथम डिवीजन 6505, सैकण्ड 3059, थर्ड डिवीजन 295, कुल 9859।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result: मां चलाती हैं आटा चक्की, बेटी ने किया कमाल, तीन सब्जेक्ट में ‘परफेक्ट 100’, इनाम में मिलेगी 5 लाख की कार

Also Read
View All

अगली खबर