2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 12th Result: मां चलाती हैं आटा चक्की, बेटी ने किया कमाल, तीन सब्जेक्ट में ‘परफेक्ट 100’, इनाम में मिलेगी 5 लाख की कार

RBSE 12th Result Success Story: जोधपुर की मानसी जांगिड़ ने बिना कोचिंग के 12वीं आर्ट्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। उनकी मेहनत और सेल्फ स्टडी ने उन्हें जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्रेरणा बना दिया है।

2 min read
Google source verification
RBSE 12th Result Success Story, Success Story News, Success Story Latest News, Success Story Today News, Success Story Update News, rbse 12th arts result 2026, rbse arts result 2026 check online, rbse 12th arts result roll number, rajasthan board 12th arts result 2026, rbse arts result name wise, rbse arts result 2026 live update, राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026, आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कैसे देखें, रोल नंबर से आरबीएसई आर्ट्स रिजल्ट 2026, आरबीएसई आर्ट्स रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, नाम से आरबीएसई आर्ट्स रिजल्ट 2026, राजस्थान बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट

मानसी जांगिड़। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल करने का जज्बा क्या होता है, यह इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं आर्ट्स परिणाम में साफ नजर आया। जोधपुर की मानसी जांगिड़ ने बिना किसी कोचिंग के 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी यह उपलब्धि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो साधनों की कमी को अपनी पढ़ाई में बाधा मानते हैं।

यह वीडियो भी देखें

रोज 6 घंटे पढ़ाई

मानसी जांगिड़ ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित मेहनत और सेल्फ स्टडी को दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोज करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं और पूरी तरह स्कूल की पढ़ाई पर ही फोकस रखा। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग या ट्यूशन नहीं ली। उनके अनुसार, सही योजना और निरंतर अभ्यास से ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।

फर्नीचर का काम करते हैं पिता

मार्कशीट के अनुसार, मानसी को हिंदी में 98, अंग्रेजी में 100, राजनीतिक विज्ञान में 100, इतिहास में 98 और भूगोल में 100 अंक प्राप्त हुए। कुल 500 में से 496 अंक लेकर उन्होंने 99.20 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की। मानसी के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद सामान्य है।

उनकी मां घर चलाने के लिए आटा चक्की चलाने के साथ सिलाई का काम करती हैं, जबकि पिता फर्नीचर का कार्य करते हैं। इसके बावजूद परिवार ने कभी उनकी पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। मानसी जोधपुर के एक निजी स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल ने उन्हें 5 लाख रुपए की कार देने का वादा किया है।

अब सिविल सर्विसेज लक्ष्य

मानसी ने खास तौर पर अपनी मां के त्याग और सहयोग को अपनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया। भविष्य को लेकर मानसी के इरादे भी उतने ही मजबूत हैं। उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में चयनित होकर देश सेवा करना है। उनका मानना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। इस बार आरबीएसई 12वीं के परिणामों में जोधपुर जिले का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है। विज्ञान और कला दोनों संकायों में बेहतर परिणाम सामने आए हैं, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिली है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग