पाली

Pali News: नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

पाली जिले के रोहट थाना इलाके में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाने के लिए तालाब में गया था। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
तालाब में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ (फोटो-पत्रिका)

पाली। पुलिस थाना रोहट क्षेत्र के ग्राम मुकनपुरा स्थित तालाब में डूबे 21 वर्षीय युवक का शव मिला है। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को तालाब से बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पाली से मुकनपुरा गांव के तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ राजस्थान कंट्रोल रूम जयपुर को मिली। इस पर एसडीआरएफ कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ एफ कम्पनी जोधपुर की रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें

Pali Murder: घर आने से रोकता था प्रेमिका का बच्चा, सिरफिरे आशिक ने मासूम को दी दर्दनाक मौत, जंगल में मिली लाश

10 जवानों की टीम ने चलाया ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम प्रभारी हेड कांस्टेबल ओमसिंह के नेतृत्व में 10 जवानों की टीम आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ सोमवार सुबह 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जानकारी मिली कि रविवार दोपहर स्नान के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया था। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पानी की गहराई अधिक होने से हुई परेशानी

तालाब की लंबाई लगभग 500 मीटर, चौड़ाई 200 मीटर तथा गहराई 10 से 16 फीट होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ टीम ने मोटर बोट की मदद से पानी में सघन सर्च अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर टीम को सफलता मिली और जवानों ने तालाब में डूबे युवक दिनेश खान पुत्र गन्नी खान (21) निवासी मुकनपुरा, थाना रोहट, जिला पाली के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के नागौर, मेड़ता और बाड़मेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; खाली कराए परिसर

Published on:
09 Mar 2026 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर