पानीपत

कोल्ड ड्रिंक में नशा, अश्लील वीडियो और फिर ब्लैकमेलिंग, हरियाणा में BF की हरकतों से तंग आकर MBBS डॉक्टर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Panipat MBBS Doctor Case: हरियाणा के पानीपत में एक महिला MBBS डॉक्टर ने कथित ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए।
3 min read
May 23, 2026
Panipat MBBS Doctor Case
प्रतीकात्मक फोटो

Doctor Blackmail Case: हरियाणा के पानीपत में एक लेडी MBBS डॉक्टर अपने प्रेमी की हरकतों के आजीज होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। दरअसल, आरोप है कि डॉक्टर प्रेमी उसे पहले नशीला पेय पदार्थ पिलाया फिर बेहोश होने के बाद उसके जबरतस्ती संबंध बनाया और इस पूरी प्रक्रिया का वीडिया भी बना लिया। बाद में इन्हीं अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। फिलहाल इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि पीड़िता पक्ष से शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की जिम्मेदारी डीसीपी को सौंपी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने डॉक्टर का कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उससे 1 करोड़ रुपये तथा जेवरात की मांग की। मामले में सबसे पहले जींद में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन घटना का संबंध पानीपत से होने के कारण केस को आगे की कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना भेज दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।

विस्तार जानिए क्या है पूरा मामला?

पीड़िता पक्ष की तरफ दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगा है कि यह पूरा मामला साल 2015 में शुरू हुआ था, जब पीड़िता जींद के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्कूल में ही पढ़ने वाले मोहित नाम के छात्र से हुई। आरोपी मोहित ने खुद को एक रसूखदार और संभ्रांत परिवार का बताकर पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया और उसे शादी का झांसा देने लगा। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद जब पीड़िता डॉक्टरी (मेडिकल) की पढ़ाई करने के लिए तेलंगाना चली गई, तो आरोपी वहां भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया।

कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी

पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने भरोसे का कत्ल करते हुए उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब वह बेसुध हो गई, तो आरोपी ने उसकी आबरू पर हाथ डाला और चुपके से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में जब पीड़िता के सामने आरोपी के झूठ का पर्दाफाश हुआ, तो उसने उससे दूरी बना ली और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने असली रूप में आ गया और उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने व बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और मोटी रकम वसूलने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा

सोने-चांदी के जेवर और 1 करोड़ रुपये लाने का दबाव

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवती पर घर से सोने-चांदी के जेवर और 1 करोड़ रुपये लाने का दबाव बना रहा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के परिवार के कुछ सदस्य भी इस पूरे मामले में शामिल थे और वे लगातार फोन कर उसे व उसके परिवार को धमका रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने कथित तौर पर घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक से चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. DSP स्तर की जांच में मामला सही पाए जाने पर पहले जींद में जीरो FIR दर्ज की गई. बाद में केस को आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत के मॉडल टाउन थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
23 May 2026 01:51 pm
Published on:
23 May 2026 01:51 pm