20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के नूंह में दरिंदगी: गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से टूटकर 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, मरने से पहले पुलिस को दिए बयान

Gangrape Blackmailing Suicide: हरियाणा के नूंह में 20 वर्षीय युवती ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। बिछौर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

3 min read
Google source verification
Gangrape Blackmailing Suicide

प्रतीकात्मक फोटो

Nuh Gangrape Suicide Case:हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बिछौर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने गैंगरेप और अश्लील वीडियो के जरिए दी जा रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। बदनामी के डर और आरोपियों की धमकियों से मानसिक रूप से टूट चुकी युवती ने आखिरकार जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, लेकिन दम तोड़ने से ठीक पहले उसने पुलिस को अपनी आपबीती और प्रारंभिक बयान दर्ज करा दिए थे।

रात के सन्नाटे में घर में घुसे दरिंदे, बारी-बारी से किया रेप

बिछौर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में मृतका के बेबस पिता ने रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। पिता के मुताबिक, 18 मई 2026 की रात वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी 20 वर्षीय बेटी अकेली सो रही थी। तभी रात के करीब एक बजे गांव के ही तीन-चार युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने सोते समय ही युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी चीख-पुकार बाहर न जा सके और फिर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) की वारदात को अंजाम दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने मर्यादाओं को ताक पर रखकर इस घिनौने कृत्य के दौरान अपने मोबाइल से युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार उन अश्लील वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

मानसिक दबाव में आकर निगला जहर, रास्ते में तोड़ा दम

आरोपियों की रोजाना की ब्लैकमेलिंग और खौफ के कारण युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी। आखिरकार भारी मन से उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई। समाज में बदनामी के डर और गहरे मानसिक दबाव के चलते मंगलवार शाम को उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जैसे ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस हेल्पलाइन पर भी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तड़पती हुई युवती के शुरुआती बयान दर्ज किए। परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल भाग ही रहे थे कि रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के बोर्ड से होगा पोस्टमॉर्टम, FIR दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मांडी खेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बिछौर थाना प्रभारी राजबीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत में दो युवकों को नामजद किया गया है, जबकि दो से तीन अन्य अज्ञात युवकों का भी जिक्र है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के विशेष बोर्ड (Medical Board) से मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।