11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Municipal Election Result: अंबाला और सोनीपत में BJP का मेयर, जानें कांग्रेस की हालत

Haryana Municipal Election Result: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव परिणाम में अंबाला और सोनीपत में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत पाई है।

2 min read
Google source verification
Bilaspur Nagar Chunav

भाजपा और कांग्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

Haryana Municipal Election Result: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के शुरुआती परिणाम में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा नजर आ रहा है। अंबाला और सोनीपत में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। दोनों नगर निगमों में पार्टी ने अब तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कांग्रेस अंबाला में सिर्फ एक सीट जीत पाई है। वहीं सोनीपत में भी हालत ऐसी ही है। सोनीपत मेयर चुनाव में राजीव जैन दूसरी बार जीते हैं।

सोनीपत से बीजेपी की सुनीता देवी विजयी

सोनीपत के वार्ड-18 बीजेपी उम्मीदवार सुनीता देवी ने कांग्रेस की सोनम को 1477 वोटों से हरा दिया है। सुनीता देवी को 3571 वोट मिले है। वहीं सोनम के खाते में 2094 वोट आए है। निर्दलीय मुनीश देवी को 1776 लोगों ने वोट दिया है। इसके अलावा 93 लोगों ने नोटा दबाया है। बीजेपी में इस जीत के बाद जश्न का माहौल है।

अंबाला में बनेगा बीजेपी का मेयर

अंबाला में भी बीजेपी का मेयर बनना तय हो गया है। 15 राउंट तक बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी को 49534 वोट मिले है। निर्दलीय सोनिया चौधरी को 28975 वोट हासिल किए है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर की झोली में 20913 वोट आए है। अंबाला के वार्ड नंबर 7 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका मल को जीत मिली है। वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी गुंजीत कौर जीत गई है। वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी शिवानी सूद जीती है। वार्ड नंबर 10 से भाजपा प्रत्याशी गुरविंदर सिंह जीत गए है। वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी कविता सैनी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता जीत गए है।

उकलाना में कांग्रेस उम्मीदवार रीमा सोनी जीतीं

उकलाना में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी ने जीत दर्ज की है। रीमा की जीत के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर जश्न बनाया। रीमा सोनी ने बीजेपी उम्मीदवार को 2800 से अधिक वोटो से हराया है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन निवास गोयल की बहू निकिता गोयल को मात दी।

पंचकूला से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पोते जीते

पंचकूला नगर निगम में वार्ड-6 से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ गुप्ता ने जीत दर्ज की है। पार्थ गुप्ता 866 वोट से जीते है।

10 मई को हुआ था मतदान

आपको बता दें कि हरियाणा में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों सहित स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। इस दौरान करीब 54.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग