दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार
अमानगंज. अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेहंगुवा में एक साल पहले दादी की जमीन को लेकर दो सगे भाईयों ने युवक की हत्या की थी। अमानगंज पुलिस ने एक साल बाद अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोनों सगे भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2019 को ग्राम मेहंगुवा निवासी जगदीश सिंह चौहान पिता रामसिंह चौहान ने भतीजे सुनील उर्फ भलुवा पिता दरबारी लाल बागरी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने किया खुलासा
रिपोर्ट लिखाने के करीब एक माह बाद 5 फरवरी 2019 एक अज्ञात व्यक्ति की लाश महाराज गिरी से खेत से मिली थी। जिसकी पहचार मृतक सुनील बागरी पिता दरबारी लाल बागरी (23) साल निवासी मेहंगुवा का रहना वाला था। जिसकी हत्या उसके भाई शिवा बागरी पिता दरबारी लाल बागरी मेहंगुवा एवं दीपक बागरी पिता दरबारी बारी तथा शिव विजय पिता अमन सिंह निवासी मोहनपुरवा जिला बांदा ने मिलकर की थी।
ये था मामला
बताया गया कि आरोपी दादी द्वारा पैतृक जमीन सुनील के नाम करा देने की आशंका को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी। 2९ अक्टूबर 18 को उक्त तीनों व्यक्तियों सुनील के साथ पार्टी की थी। उसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या कर दी थी। मृतक की लाश कुलडय़िा हार नाला में दफन कर दिया था। घटना की जानकारी उसकी दादी को लगने पर आरोपियों ने लाश को नाला से निकालकर अन्यंत्र दफन कर दी थी। मृतक के पैर जमीन के ऊपर देख लेना से लखन पांडे निवासी मेहंगुवा द्वारा थाना ने सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने रविवार को तीनों लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।