पन्ना

‘भाजपा नेता आता था घर, पति को पिलाता था शराब’, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

MP News: भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव पर महिला ने दुष्कर्म और राजनीतिक दबाव में पुलिस द्वारा कार्रवाई रोकने के आरोप लगाए हैं। मामला तूल पकड़ रहा है।
less than 1 minute read
Oct 28, 2025
sexual harassment case
sexual harassment case

attempt to rape allegation:पन्ना के अजयगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने देवराभापतपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव (BJP Leader Suresh Yadav) पर दुष्कर्म का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस पर भी राजनीतिक दबाब के चलते कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है।

घर आता था नेता, पति को पिलाता था शराब

महिला ने कहा की भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव रखता है। अक्सर उसके घर आता है। उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करता है। विरोध करने पर पति से मारपीट कराता है और उसका मानसिक उत्पीड़न करवाता है।

महिला ने बताया, वह शिकायत लेकर अजयगढ़ थाने गई थी, जहां आरोपी की राजनीतिक पहुंच के कारण उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसलिए एसपी कार्यालय में शिकायत की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई उसकी जान को खतरा हो सकता है। जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। (MP News)

एसपी ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश- एसपी

महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच अजयगढ़ थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं की विवेचना कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।- वंदना सिंह चौहान, एडिश्नल एसपी

आपसी विवाद में खीचा जा रहा- भाजपा मंडल अध्यक्ष

महिला और उसके पति का आपसी विवाद है। मुझे जबरन बीच में लाया जा रहा है। महिला मुझे पहचानती तक नहीं है, किसी के कहने पर झूठे आरोप लगा रही है।-सुरेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष, अजयगढ़

Published on:
28 Oct 2025 11:33 am