28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना में लग्जरी कार में शराब की तस्करी, तीन युवक पकड़ाए, कट्टा और कारतूस भी मिले

Liquor Smuggling: पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा, 72 लीटर अवैध देशी शराब, 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद, सात लाख की कार जब्त।
2 min read
Google source verification
Panna Liquor Smuggling

liquor smuggling baleno car, पुलिस ने कार से शराब तस्करी करते तीन आरोपियों को पकड़ा (Source-Patrika)

Panna Liquor Smuggling: मध्यप्रदेश के पन्ना में अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलेनो कार से 72 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत की शराब, हथियार और परिवहन में प्रयुक्त करीब सात लाख रुपए कीमत की बलेनो कार सहित कुल सामग्री जब्त की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

27 सितंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में तीन व्यक्ति अवैध शराब लेकर गुनौर की ओर जा रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि वाहन चालक के पास अवैध कट्टा है। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी गुनौर उप निरीक्षक बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बराछ रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार बलेनो कार क्रमांक एमपी 35 जेड ए- 4759 आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

400 क्वार्टर देशी शराब जब्त

तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में आठ पेटी देशी प्लेन शराब मिली। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर थे। इस तरह कुल 400 क्वार्टर में करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। वाहन चालक प्रिंस वर्मा की तलाशी लेने पर उसकी कमर के पीछे 315 बोर का देशी कट्टा मिला। कट्टे में एक जिंदा कारतूस लगा हुआ था। पुलिस ने प्रिंस वर्मा निवासी लखनपुर, आशीष पटेल निवासी झुमटा और अंकित सिंह यादव निवासी पडेरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त सामग्री में शराब के अलावा करीब 4500 रुपए कीमत का कट्टा, 300 रुपए कीमत का जिंदा कारतूस और सात लाख रुपए कीमत की बलेनो कार शामिल है।