20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में रेकी, रात में चोरी: पन्ना में 17 लाख के माल के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार

Interdistrict Theft Gang : दिन में रेकी करके रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरजिला चोर गिरोह के 6 बदमाशों को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 वारदातों का खुलासा कर पुलिस ने 16.82 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।
2 min read
Google source verification
Interdistrict Theft Gang

अंतरजिला चोर गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार (फोटो सोर्स: @SP_SPPANNA)

Panna News :मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने जिलेभर में सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों और शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का रविवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सतना और रीवा से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहनों समेत करीब 16 लाख 82 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पूछताछ में देवेंद्रनगर और गुनौर थाना क्षेत्रों में हुई 10 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।

बता दें कि, जिले के देवेंद्रनगर और गुनौर इलाके में चोरी की लगातार वारदातें हो रही थीं। वारदातों को गंभीरता से लेते हुए देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव और गुनौर थाना प्रभारी बलबीर सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित की। टीमों ने घटना स्थलों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को सतना और रीवा से पकड़ा गया।

आरोपियों ने ये वारदातें कबूल कीं

पूछताछ में देवेंद्रनगर के बड़ागांव में सूने घर से आभूषण और नकदी, सिलगी व गिरवारा में निर्माणाधीन भवनों से प्लाई और लोहे की सामग्री के साथ गोल्ही मुड़िया की शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न चोरी की वारदात सामने आईं। देवेंद्र नगर में आर्टिका कार चोरी के प्रयास तथा गुनौर के सिली गुनौर, लुहर, हरदुहाई, भटगवां और पटना कला में चोरी की घटनाओं में भी आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है।

6 आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय शिवम पटेल, पिता राम मनोहर पटेल, निवासी ग्राम नंदहा, थाना नागौद, जिला सतना, हाल ढेकहा, जिला रीवा, 22 वर्षीय अमन उर्फ नसीम खान, निवासी ढेकहा, जिला रीवा, 29 वर्षीय टीआई उर्फ राजेश पटेल, पिता रामराज पटेल, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा, 22 वर्षीय अमर पटेल पिता रामराज पटेल, निवासी वार्ड क्रमांक 05 ढेकहा थाना सिविल लाइन जिला रीवा, 21 वर्षीय अनुज विश्वकर्मा, पिता राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी ग्राम नंदहा, थाना नागौद, जिला सतना और 31 वर्षीय अजय पाठक पिता रामकृष्ण पाठक, निवासी बम्होरी, थाना सेमरिया, जिला रीवा, हाल ढेकहा, जिला रीवा शामिल हैं।

जब्त किया माल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 नग प्लाई, 20 बोरी गेहूं, चार बोरी चावल और तीन हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब पांच लाख रुपए कीमत की आर्टिका कार, करीब 10 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह दिन में गांवों और अन्य क्षेत्रों में घूमकर सूने मकान, दुकान और निर्माणाधीन भवनों की रेकी करता था। स्थान चिन्हित होने के बाद रात में पिकअप और मोटरसाइकिल से पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस अब सामने आई सभी घटनाओं की अलग-अलग तस्दीक और विवेचना कर रही है।