15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna crime: 2 दोस्त, 1 लड़की, और मामा…संदीप को दगा दे गई गर्लफ्रेंड, पत्थरों ने बताई रात की दास्तां

panna crime: मामा नीरज गोंड़ ने भांजी के दोस्त संदीप गोंड़ को फोन करवाकर बुलाया और बिना कुछ सोचे-समझे हमेशा के लिए कहानी को खत्म कर दिया।
2 min read
Google source verification
लड़की का फोटो (Source- AI Image) मृतक संदीप गौर की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

लड़की का फोटो (Source- AI Image) मृतक संदीप गौर की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

panna news:मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मामा द्वारा भांजी के दोस्त की जान लेने के मामले में मंगलवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि घटना वाले दिन नीरज ने भांजी के मोबाइल से संदीप को फोन करवाकर मिलने बुलाया। रात में संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव स्थित मंदिर के पास पहुंचा।

इसके बाद दोनों दोस्तों को वापस भेजकर वह लड़की के बताए अनुसार उसके घर के पीछे खेतों की ओर चला गया। वहां पहले से मौजूद नीरज गोंड़ और उसके साथी राजबहादुर गोंड़ ने उसे पकड़ लिया। दोनों उसे जंगल की ओर ले गए और मार डाला। शव को खाई में डालकर पत्थरों से ढक दिया। पुलिस ने नीरज गोंड़ निवासी लुहरहाई को गिरफ्तार किया। उससे मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया। नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। है। वहीं आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है

दर्ज कराई थी एफआईआर

मनकी निवासी माया गोंड़ ने 10 सितंबर को बृजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र संदीप गोंड़ 9 सितंबर को बाइक लेकर गांव की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी कई पत्थर रखे थे। जांच में सामने आया कि संदीप की दूसरे गांव की एक लड़की से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। दोनों मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते थे। लड़की के मामा नीरज गोड़ को जानकारी हुई तो उसने भांजी को संदीप से बातचीत करने से मना किया। बातचीत बंद नहीं होने से वह नाराज था।

'प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया था'

पन्ना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनकी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक संदीप गौड़ का शव शनिवार को बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेड़ा चौकी अंतर्गत जंगल में पत्थरों के नीचे दबा मिला था। जिसकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। मृतक के दोस्तों पुष्पेंद्र और बीरू ने बताया है कि 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे संदीप को उसकी प्रेमिका ने फोन कर पहाड़ी खेरा में मिलने के लिए बुलाया था। रात करीब 12.30 बजे हम दोनों संदीप के साथ लोहराई के जंगल के पास पहुंचे। यहां संदीप बाइक से उतर गया और कहा कि तुम दोनों वापस चले जाओ, मैं फोन करूंगा तो मुझे लेने आ जाना। दोस्तों के मुताबिक उसके बाद संदीप का फोन नहीं आया और कॉल करने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। संदीप के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन कहीं पर भी पता न चलने पर 10 सितंबर को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।