पन्ना

पन्ना पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता रथयात्रा’, उमड़ा आस्था का सैलाब

Sanatan Hindu Ekta Rath Yatra : पुष्पवर्षा, जयकारों और आस्था के बीच पन्ना पहुंची सनातन हिंदू एकता रथयात्रा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत। उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, सनातन संस्कृति और एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही रथयात्रा।
2 min read
Sanatan Hindu Ekta Rath Yatra
पन्ना पहुंची सनातन हिंदू एकता रथयात्रा (फोटो सोर्स: Patrika)

Panna News : बागेश्वर धाम से सनातन हिंदू एकता का संदेश लेकर निकली पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथयात्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के पन्ना पहुंच गई है। यहां जिले में प्रवेश करते ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंडला से अजयगढ़ होते हुए पन्ना नगर तक जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। धार्मिक जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच लोगों ने अपनी आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।

मंडला से अजयगढ़ तक हुआ जोरदार स्वागत

पन्ना पहुंची सनातन हिंदू एकता रथयात्रा (फोटो सोर्स: Patrika)

रथयात्रा के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। मडला से अजयगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लोगों ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का अभिनंदन किया। अजयगढ़ पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया इस दौरान पन्ना विधायक बृजेंद्र सिंह ने भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रथयात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

पन्ना नगर में उमड़ा जन सैलाब

पन्ना पहुंची सनातन हिंदू एकता रथयात्रा (फोटो सोर्स: Patrika)

अजयगढ़ से आगे बढ़ते हुए रथयात्रा के पन्ना नगर पहुंचने पर भी जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। रथयात्रा के आगमन से नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सनातन हिंदू एकता के संदेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। रथयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Updated on:
12 Oct 2026 07:00 pm
Published on:
12 Oct 2026 07:00 pm