पन्ना

बड़ा हादसा: दुर्गा विसर्जन जुलूस में तेज रफ्तार बोलेरो ने लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 12 घायल

MP News: पन्ना के पवई में दुर्गा विसर्जन जुलूस मातम में बदल गया, जब तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 2 की मौत, 12 लोग घायल हुए।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 12:54 PM IST
durga visarjan accident boleros hits 2 dead panna mp news
durga visarjan accident boleros hits 2 dead panna (Patrika.com)

Durga Visarjan Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत मोहंद्रा मार्ग के खमरिया मोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। खमरिया के लोग दशहरा पर्व पर जुलूस लेकर दुर्गा मां का विसर्जन करने तालाब जा रहे थे, तभी पवई मोहन्द्रा मार्ग पर खमरिया मोड में पवई से सिमरिया आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने लोगो को रौंद दिया। (MP News)

ऐसी हुआ हादसा

बताया जा रहा है तेज गति होने की वजह से कार ने पहले मोटरसाइकिल सवारो को कुचला, फिर कार अनियंत्रित होकर चल जुलूस में शामिल लोगो को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल घायलो को पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को कटनी व पन्ना के लिए रेफर किया गया। (MP News)

घटना स्थल पर पहुंचे विधायक

जानकारी मिलते ही पवई विधायक प्रहलाद लोधी भी पवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंच।कटनी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पन्ना कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी गई और हर संभव मदद करने की बात कही। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। (MP News)

मामले की जांच जारी

वहीं जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरिया निवासी चालक देवराज उनके द्वारा बुलेरो कार अनियंत्रित रूप से चलाकर विसर्जन करने जा रहे लोगो को टक्कर मार दी, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल है। उन्होंने बताया कि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। (MP News)

Updated on:
3 Oct 2025, 12:54 PM IST
Published on: