
Panna Female Leopard Found Dead: मध्यप्रदेश के के पन्ना जिले में शुक्रवार को एक मादा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गी। तेंदुए का शव उत्तर सामान्य वनमंडल के जनवार वन क्षेत्र में लेंटाना की झाड़ियों के बीच मिला है। तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम कराकर उसका नियमानुसार दाह संस्कार वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि जनवार वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेने के बाद वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्र में सघन जांच की। वन विभाग की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। तेंदुए के नाखून, दांत, खाल सहित सभी महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित पाए गए हैं।
पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसान तेंदुए के शव को वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया। सभी अंग सुरक्षित मिलने के कारण शिकार की आशंका नहीं जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों के द्वारा अभी इसे लेकर पुष्टि नहीं की है। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 63/15 8 अक्टूबर 2026 को पंजीबद्ध किया है। फिलहाल मादा तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विभाग द्वारा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी और विभागीय जांच की जा रही है।