पन्ना

पन्ना में CM की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चढ़ा सियासी पारा, 25 जुलाई इन जगहों पर होगी सभा

भाजपा, कांग्रेस और प्रशासन तैयारियों में जुटा
2 min read
Jul 21, 2018
jan ashirwad yatra in panna news
jan ashirwad yatra in panna news

पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत 25 जुलाई को पहुंचेंगे। इसी के साथ राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा में तैयारियों का दौर चल रहा है। कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दे रही है। सिलसिला बीते दो-तीन दिन से चल रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चार माह में दूसरी बार जिले में आ रहे हैं। इससे पहले वे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के उद्घाटन समारोह में आए थे। सीएम का दौरा एक ही दिन में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में है। इससे प्रशासन को सभी जगह एक साथ तैयारियां करनी पड़ रही हैं।

panna news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/21/7_2_3134590-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

रात एक बजे निकला सीएम का काफिला
जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण के सतना में समापन के बाद सीएम पन्ना होते हुए खजुराहो गए। इस दौरान पन्ना के मोहन निवास चौराहे से काफिला गुरुवार रात एक बजे गुजरा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। हालांकि काफिला यहां रुका नहीं।

जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
दूसरी ओर कांग्रेस सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पूर्व गुनौर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा था। दूसरे दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

पहले जनता को जवाब दें शिवराज
नगर परिषद अमानगंज में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की। लक्ष्मी दहायत ने कहा, शिवराज पहले बताएं कि महिलाओं और बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं प्रदेश में क्यों हो रही हैं। इसके बाद भी उनको न्याय नहीं मिल रहा है। जनपद अध्यक्ष अजयगढ़ भरतमिलन पांडेय ने कहा, पहले सीएम जनता के साथ किए गए छलावे का जबाब दें। फिर आशीर्वाद लें।

सलेहा में भाजपा का सम्मेलन
जन आशीर्वाद यात्रा से पहले गुनौर विधानसभा क्षेत्र के सलेहा मंडल में भाजपा का सम्मेलन हुआ। इसमें बड़े भाजपा नेता शामिल रहे। आराक्षित विधानसभा गुनौर में यात्रा से पहले कार्यक्रम चर्चा में रहा। नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें घर-घर तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक महेन्द्र बागरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम सहित गुनौर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
21 Jul 2018 02:12 pm