23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के इस शहर से चंदन के चार पेड़ हो गए चोरी, वन विभाग में हडकंप

हीरों की नगरी पन्ना से बेशकीमती चंदन के चार पेड़ चोरी, जिले के अजयगढ़ के वन रोपणी से काटे गए पेड़। वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों के सम्मलित होने की जताई जा रही अशंका।
2 min read
Google source verification
Four sandalwood trees stolen from Ajaygarh Madhya Pradesh

Four sandalwood trees stolen from Ajaygarh Madhya Pradesh

पन्ना/अजयगढ़. उत्तर वन मंडल के अजयगढ़ रेंज की वन रोपणी में लगे बेशकीमती चंदन के चार पेड़ों की लकड़ी को अज्ञात चोर बीते दिनों चोरी करके ले गए। जिसकी जानकारी लोगों को आज लग साकी। एकसाथ इतनी बड़ी मात्रा में चंदन के लकड़ी के चोरी जाने की जानकारी लगने के बाद से क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। जानकारी लगने के बाद से डीएफओ और सीसीएफ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। ।
जानकारी के अनुसार अजयगढ़ रेंज के वन विभाग की रापणी परिसर में ही रेस्ट हाउस भी है। वन विभाग के रेस्ट हादस के पीछे की ओर से 5 व 6 जुलाई की अज्ञात चोर चंदन के चार मोटे पेड़ों को काटकर ले गए। सूत्रों के अनुसार चोरी गए पेड़ों में दो पेड़ों की मोटाई करीब 58 घन मीटर थी। जबकि दो अन्य पेड़ों में से एक की मोटाई करीब 56 घन कीटर और दूसरे की ५४ घन मीटर बताई जा रही है। पेड़ों के कटने की जानकारी इतने दिनों तक वन अमले द्वारा दबाकर रखी थी। अचानक शुक्रवार को इसकी भनक मीडिया कर्मियों को लगने के बाद वन विभाग में हडक़ंप मच गया।

आनन-फानन में मामले की जानकारी रेंज अधिकारी और डीएफओ को दी गई। इसके बाद सीसीएफ भी जानकारी लगने के बाद वन रोपण अजयगढ़ पहुंचे और जहां से पेड़ों को काटा गया था उस स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया जो पेड़ चोरी गए हैं उनकी लकड़ी एक क्विंटल से भी ज्यादा रही होगी। जिसकी कीमत लाखों रुपए में है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार चंदन प्रदेश में बहुत की कम जगहों पर पाया जाता है। इसलिये इसकी लकड़ी बहुत ही महंगी बिकती है। जो पेड़ चोरी गए हैं वे काफी महंगे थे। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोशी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ स त कराईवाई की जाएगी।