पन्ना

भारी बारिश का अलर्ट… पन्ना में 20 अगस्त को स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Holiday: मौसम विभाग ने पन्ना जिले में अगले कुछ घंटों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, कलेक्टर ने घोषित की गुरुवार (20 अगस्त) को स्कूलों की छुट्टी।
2 min read
Aug 19, 2026
school holiday
school holiday declared august 20 heavy rain red alert, बारिश में स्कूल जाते बच्चों की फाइल फोटो (source- patrika file)

Panna School Holiday: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर ने 20 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, नवोदय विद्यालय और सीबीएसई शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

20 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

आदेश में कहा गया है कि पन्ना जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई मार्गों पर पानी भरने और नदी-नालों के उफान पर आने की स्थिति बनी हुई है, इसलिए छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी शासकीय, प्राइवेट स्कूलों में 20 अगस्त (गुरुवार) को अवकाश रहेगा। हालांकि अवकाश के बावजूद सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर अपने कार्य करेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां तय समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी।

पन्ना में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट

बुधवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसमें गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक पन्ना जिले में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सतना, कटनी, दमोह, मैहर और छतरपुर जिलों में अतिभारी बारिश का ओरेंज अलर्ट व विदिशा, रायसेन, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार व दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित ड्रिपेशन से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक फैली हुई है।

Updated on:
19 Aug 2026 09:58 pm
Published on:
19 Aug 2026 09:24 pm