पन्ना

Panna Crime: घर में घुसकर बच्चों के सामने महिला से जबरदस्ती, पन्ना में 2 आरोपी गिरफ्तार

Woman Assault Case: आरोप है कि महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर घर में घुसे थे दोनों बदमाश, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को पकड़ा।
2 min read
Sep 16, 2026
panna woman assult case
woman assault two accused arrested, पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी (Source-Patrika)

Panna Woman Assault Case: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में घर में घुसकर बच्चों के सामने महिला से जबरदस्ती करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के गांव के ही रहने वाले हैं। आरोप है कि महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी और फरार हो गए थे। पीड़िता ने 15 सितंबर को पुलिस में अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।

पति व परिवार के सदस्य गए थे बाहर

पीड़िता ने अपने पति व परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो 14 सितंबर की रात घर पर दो बच्चों के साथ थी। पति व परिवार के अन्य सभी सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के दो युवक जबरदस्ती रात में घर में घुसे और बच्चों के सामने ही उसके साथ जबरदस्ती की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने धमकी दी और फरार हो गए।

पति को फोन पर दी सूचना

आरोपियों के बाद पीड़िता ने फोन कर पति को सूचना दी। पति व परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे और 15 सितंबर को पीड़िता को अपने साथ थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया और महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपियों को पटना तमोली के दर्दहाई मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। कार्रवाई में सलेहा थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे, एएसआई बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पांडे, राजकुमार, तेजवती सिंह और आरक्षक गौरव, विनय, शैलेंद्र, अपेक्षा व रोशनी शामिल रहे।

Updated on:
16 Sept 2026 09:25 pm
Published on:
16 Sept 2026 09:06 pm