पटना

राहुल गांधी के बाद AAP नेता ने फोड़ा ‘H बम’, कहा- दिल्ली के बाद बिहार में BJP कार्यकर्ता ने डाला वोट

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी कार्यकर्ता पर दिल्ली के बाद बिहार में वोट डालने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Nov 06, 2025
AAP नेता ने BJP कार्यकर्ता पर लगाया दो जगह वोट डालने का आरोप
AAP नेता ने BJP कार्यकर्ता पर लगाया दो जगह वोट डालने का आरोप (Photo-X @Saurabh_MLAgk)

बिहार में पहले चरण के लिए 121 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने वोट चोरी पर हाइड्रोजन बम फोड़ा है। AAP नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बीजेपी कार्यकर्ता पर दिल्ली के बाद बिहार में वोट डालने का आरोप लगाया है। 

वोट चोरी का सबूत सामने है- AAP नेता

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बीजेपी कार्यकर्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के अलावा बिहार के सिवान में भी वोट डाला है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का सबूत आपके सामने है। 

एक्स पर पोस्ट किया शेयर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लिखा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बीजेपी कार्यकर्ता ने वोट डाला था। उसके बाद आज 6 नवंबर को बिहार के सिवार में वोट डाला। उन्होंने आगे लिखा- SIR के बाद ये गुंजाइश ही नहीं बची कि बाहर किसी राज्य में रहने वाले व्यक्ति का वोट बिहार की वोटर लिस्ट में हो और रह जाए। फिर ये कैसे हुआ? 

AAP नेता बताई पूरी प्रोफाइल

वीडियो में आप नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता की पूरी प्रोफाइल बताई। बीजेपी कार्यकर्ता का नागेंद्र कुमार नाम बताया और ये द्वारका विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज ने एक और बीजेपी नेता का इसी तरह दो जगह वोट डालने का दावा भी किया। इस बीजेपी कार्यकर्ता का नाम संतोष ओझा बताया। उन्होंने कहा कि संतोष ने भी दिल्ली के बाद बिहार में वोट डाला है।

राहुल गांधी ने भी वोट चोरी का लगाया आरोप

बता दें कि मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हरियाणा में सरकार चोरी हुई और अगला नंबर बिहार का हो सकता है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने किया था ये दावा

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ब्राजीली मॉडल की फोटो दिखाते हुए कहा कि राय विधानसभा के 10 बूथ में उसके 22 फर्जी वोट हैं। उन्होंने दावा किया कि ये हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का एक उदाहरण है। 

Updated on:
06 Nov 2025 05:07 pm
Published on:
06 Nov 2025 05:07 pm
Also Read
View All
प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं

SIR पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘आक्रोश मार्च’, तेजस्वी यादव बोले- 7 अक्टूबर को हर प्रखंड में उतरेंगे