पटना

Bihar Election 2025: AIMIM ने ढाका और सिकंदरा से हिंदू उम्मीदवारों को दिया टिकट, 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उमीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इसमें दो हिन्दू प्रत्याशियों के नाम भी शामील हैं। 
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2025, 12:14 PM IST
Feature image
AIMIM ने विधानसभा सीटों की सूची की जारी (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब सियासी सरगर्मी चरम पर है। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें खास बात तो यह है कि इस सूची में दो हिंदू उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है।

पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उम्मीदवारों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार में AIMIM उत्पीड़ित समुदायों की आवाज बनेगी। पार्टी की सूची में सीवान, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर और कई अन्य जिलों की सीटें शामिल हैं।

कौन हैं ये दोनों हिन्दू उम्मीदवार

AIMIM ने ढाका सीट से राणा रंजीत सिंह और सिकंदरा सीट से मनोज कुमार दास को टिकट दिया है। राणा रंजीत सिंह पूर्वी चंपारण के ढाका सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राणा रंजीत के पिता सीताराम भी सांसद थे। नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने सिर पर मुस्लिम टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहना हुआ था, इस दौरान उन्होंने I love Muhammad का नारा लगाकर एक अलग अंदाज पेश करने की कोशिश की थी।

वहीं सिकंदरा सीट से मनोज कुमार दास ने लगातार समर्थन जुटाने का काम किया है और अब AIMIM की ओर से उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरेंगे।

AIMIM के प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

  • अमौर - अख्तरुल ईमान
  • बलरामपुर - आदिल हसन
  • ढाका - राणा रंजीत सिंह
  • नरकटिया - शमिमुल हक
  • गोपालगंज - अनास सलाम
  • जोकी हट - मुर्शिद आलम
  • बहादुरगंज - तौसीफ आलम
  • ठाकुरगंज - गुलाम हसनैन
  • किशनगंज - एडवोकेट शम्स आगाज़
  • बाईसी - गुलाम सरवर
  • शेरघाटी - शान ए अली खान
  • नाथनगर - मोहम्मद इस्माइल
  • सीवान - मोहम्मद कैफ
  • कीओती - अनीसुर रहमान
  • जाले - फैसल रहमान
  • सिकंदरा - मनोज कुमार दास
  • मुंगेर - डॉ. मुनाज़िर हसन
  • नवादा - नसीमा खातून
  • मधुबनी - राशिद खलील अंसारी
  • दरभंगा ग्रामीण - मोहम्मद जलाल
  • गोरा बोरम - अख्तर शाहंशाह
  • कास्बा - शहनवाज आलम
  • अररिया - मोहम्मद मंज़ूर आलम
  • बरारी - मोहम्मद मतीउर रहमान शेरशाहबादी
  • कोचाधामन - सरवर आलम

अकेले चुनाव लड़ रही AIMIM

AIMIM ने स्पष्ट किया है कि वह महागठबंधन का हिस्सा नहीं है और बिहार में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। पार्टी का मानना है कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज के उत्पीड़ित वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों की आवाज को विधानसभा तक पहुँचाना है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'इंशाअल्लाह उम्मीद है कि हम बिहार के सबसे मज़लूम लोगों की आवाज़ बनेंगे।'

कब होंगे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को। नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। AIMIM की इस लिस्ट से चुनावी समीकरणों में नई हलचल आने की संभावना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी ने हिंदू और मुस्लिम दोनों उम्मीदवार उतारे हैं।

Also Read
View All
शादियों के सीजन के बीच पटना में 2 बड़े होटलों का किचन सील, नकली पनीर मिलने पर हुई कार्रवाई

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी में डांसर पर नोटों की बारिश, लेकिन कलाकार ने लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

‘जनता दल यूनाइटेड’ अब ‘जनता दल डिवाइडेड’ बन गया है, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शाशनकाल को लेकर उठाये सवाल

क्या बारिश से फीकी पड़ेगी अनंत सिंह की बेटी की शादी की रौनक? छोटे सरकार बोले- घुड़दौड़ और महाभोज सब होगा, इंग्लैंड हो या बिहार सबको न्योता है