पटना

बच्ची को जन्म देने के बाद मेरी बहन कहां है? अनुष्का यादव के भाई ने लगाई पुलिस से गुहार, तेज प्रताप यादव पर भी दागे सवाल

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कहा कि बच्ची को जन्म देने के बाद उनकी बहन कहां है? उन्होंने कहा कि इससे हमारा पूरा परिवार बेहद परेशान हैं।
2 min read
Feb 10, 2026
Feature image
आकाश यादव

Anushka - Tej Pratap Controversy: अनुष्का यादव बच्ची को जन्म देने के बाद कहां है? बच्ची को लेकर हमारा पूरा परिवार दहशत में है। लेकिन, अगले 24 घंटे हमारे लिए काफी खास है। हमने अपनी सुरक्षा और बहन की तलाश के लिए पुलिस से भी मदद मांगी है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि साक्ष्य और प्रमाण के साथ सब कुछ साबित करेंगे। तेज प्रताप यादव को भी इसके बाद कोर्ट में जवाब देना होगा? अनुष्का की बेटी के पिता होने से तेज प्रताप यादव के इनकार के बाद आकाश ने ये बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि अनुष्का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर नहीं लौटी हैं। पत्रिका के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कहां है? उसकी रक्षा और तलाश के लिए पुलिस की भी मदद लेंगे।

क्या है मामला

अनुष्का यादव ने 08 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया। अनुष्का की बेटी के बाप होने से तेज प्रताप यादव ने इनकार करते हुए कहा कि अनुष्का ने जिस बेटी को जन्म दिया है वो मेरी नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बच्ची आकाश भाटी का है।” उन्होंने आगे कहा कि आकाश भाटी अक्सर अनुष्का के फ्लैट आता जाता है। तेज प्रताप के इन आरोपों के बाद पूरा मामला तूल पकड़ लिया। तेज प्रताप यादव के आरोप के बाद आकाश भाटी भी गायब है। इधर, बच्ची को जन्म देने के बाद अनुष्का यादव भी घर नहीं लौटी हैं। इसको लेकर पूरा परिवार दहशत में है।

पर्ची में पिता का नाम तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव ने पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल की पर्ची में अनुष्का यादव के पति के रूप में तेजप्रताप यादव का नाम अंकित है। इस पर्ची में डॉक्टर की ओर से अनुष्का यादव को कई दवा की पूरी डिटेल दर्ज है। अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। अनुष्का यादव यहां पिछले कई माह से इलाज के लिए आ रही थी।

Updated on:
10 Feb 2026 09:21 am
Published on:
10 Feb 2026 09:03 am