पटना

डांस प्रोग्राम के बहाने देह व्यापार में धकेली गई लड़कियां, एक कॉल से बेनकाब हुआ ‘टॉर्चर चेंबर’

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के नाम पर लड़कियों को अलग-अलग जगहों से बुलाकर बिहार के बेगूसराय में अमरजीत और नोएडा की रहने वाली संगीता उन्हें बंधक बना लेते थे। उनसे जबरन देह व्यापार भी कराया जाता था।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2026, 8:50 AM IST
CG Crime: रायपुर के दो होटलों में देह व्यापार, 10 कॉलगर्ल पकड़ी गई

बिहार के बेगूसराय में आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बुलाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। हालांकि, हरियाणा की एक कलाकार की सूझबूझ से की गई ‘डायल 112’ कॉल ने पुलिस को उस ‘टॉर्चर चेंबर’ तक पहुंचा दिया, जहां लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से छह लड़कियों को इस दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

फोन कॉल के झांसे में फंसकर पहुंची

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली खुशबू चौहान (काल्पनिक नाम) पेशे से आर्केस्ट्रा कलाकार है और अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपनी कला के दम पर खुद और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली से आया एक फोन कॉल उसकी जिंदगी को नर्क बना गया। पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर-62 की रहने वाली संगीता देवी ने खुशबू को बिहार के बेगूसराय में एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के लिए बुलाया। पैसों की जरूरत के चलते खुशबू अपने घर से करीब 1300 किलोमीटर दूर बेगूसराय चली आई।

मेहनताना मांगते ही सामने आया गिरोह का असली चेहरा

बेगूसराय में 20 अप्रैल को खुशबू ने तीन अन्य लड़कियों के साथ नावकोठी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम किया। रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसने अपना मेहनताना मांगा। पैसे की मांग करते ही चंचल आर्केस्ट्रा के संचालक अमरजीत कुमार, नोएडा की रहने वाली संगीता देवी और उनके सहयोगियों का असली चेहरा सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, पैसे मांगने पर संगीता देवी और अमरजीत कुमार ने खुशबू को डराकर बेगूसराय शहर ले गए, जहां उसे नागदह स्थित शंकर साह के किराए के मकान में पहुंचाया गया।

कैद, धमकी और हिम्मत

जब खुशबू वहां पहुंची तो उसने देखा कि कमरे में पहले से कई अन्य लड़कियां मौजूद थीं, जिन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। खुशबू ने इसका विरोध किया तो अमरजीत कुमार ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। उसका मोबाइल छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया गया और बाहर से ताला लगा दिया गया। अमरजीत ने उसे धमकाते हुए कहा कि अब उसे यहीं रहकर आर्केस्ट्रा के साथ-साथ देह व्यापार भी करना होगा, वरना जान से मार दिया जाएगा। खुशबू ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अमरजीत ने उसका एक मोबाइल छीन लिया था, लेकिन किसी तरह उसके पास एक छोटा कीपैड फोन बचा रह गया। मौका मिलते ही उसने ‘डायल 112’ पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दे दी। यही कॉल उसके लिए उम्मीद की आखिरी किरण साबित हुई।

अमरजीत और नोएडा की संगीता गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर खुशबू समेत छह लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आर्केस्ट्रा संचालक अमरजीत कुमार और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता था। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती थी, जिसके कारण वे चाहकर भी कुछ कह नहीं पाती थीं।

Updated on:
25 Apr 2026, 8:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

बिहार में एनकाउंटर पर सियासत तेज: भाई वीरेंद्र बोले- यादव-मुस्लिम निशाने पर, जेडीयू बोली- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

फेसबुक से मिला सुराग, गाड़ियां रोक मोबाइल टॉर्च के सहारे बीहड़ में घुसी STF; मनेर में कैसे ढेर हुए संजीत हत्याकांड के 3 शूटर?