
सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)
बेगूसराय होटल कांड: जिस्म के धंधे में पकड़ी गई एक महिला की कहानी ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने उसे बिहार के बेगूसराय जिले से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि महंगे शौक और लग्जरी जीवनशैली को पूरा करने के लिए वह इस धंधे में आई। एक बच्चे की मां यह महिला कॉल गर्ल बनकर ऑन-डिमांड बिहार के अलग-अलग जिलों में जाती थी।
बंगाल की रहने वाली इस महिला के बिहार समेत कई राज्यों में ग्राहक हैं, जहां वह अक्सर आती-जाती रही है। बेगूसराय पुलिस ने उसे एक होटल में ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अपने शौक पूरे करने के लिए महिला अपने पहले पति को भी छोड़ चुकी है।
बेगूसराय में एक ग्राहक के साथ पकड़ी गई महिला ने बताया कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने पहले पति को छोड़कर करीब दो साल पहले दूसरी शादी की थी। लेकिन जब दूसरे पति से भी उसकी इच्छाएं पूरी नहीं हुईं, तो वह कॉल गर्ल बन गई।
पुलिस के अनुसार, महिला की पहली शादी करीब पांच वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के बारासात निवासी उत्तम विश्वास से हुई थी, जिससे उसे एक बच्चा भी है। करीब ढाई साल पहले वह अपने पहले पति के साथ एक शादी समारोह में पटना आई थी, जहां उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई। इसी दौरान दोनों के बीच नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत बढ़ने लगी।
इसके बाद करीब दो साल पहले महिला अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर पटना आ गई और राहुल के साथ प्रेम विवाह कर लिया। दोनों साथ रहने लगे, लेकिन परिवार के डर से राहुल ने उसे अपने मंदिरी गली स्थित घर में नहीं रखा, बल्कि पटना के जीरोमाइल के पास एक किराए के कमरे में रखा। महिला को उम्मीद थी कि दूसरे पति के साथ उसके महंगे शौक पूरे हो जाएंगे, लेकिन राहुल की मासिक आय करीब 14 हजार रुपये होने के कारण उसकी इच्छाएं पूरी नहीं हो सकीं।
इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने उसे महंगे कपड़े और ब्रांडेड एंड्रॉयड मोबाइल दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह पिछले करीब एक साल से कॉल गर्ल का काम करने लगी।
पति के काम पर जाते ही वह इस धंधे में लग जाती थी और पटना से बाहर जाने के लिए अलग-अलग बहाने बनाती थी। शनिवार को वह बेगूसराय में एक ग्राहक के साथ पकड़ी गई। पुलिस के अनुसार, उसने अपने पति से दोस्त के साथ बाहर जाने की बात कहकर पटना से बेगूसराय का रुख किया। पति ने उसे जाने से काफी रोका, लेकिन वह बच्चे को छोड़कर और पति से झगड़ा कर शनिवार शाम बेगूसराय पहुंच गई।
यहां वह पहले से तय सुभाष चौक के पास स्थित एक होटल में पहुंची और ग्राहक के साथ कमरे में चली गई। रविवार सुबह पुलिस की छापेमारी में वह पकड़ी गई। पकड़ा गया युवक पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला है, जिसकी पहचान विजय तांती के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने अपने पति राहुल को फोन कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राहुल भी बेगूसराय पहुंच गया है।
Published on:
23 Apr 2026 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
