पटना

घर में बंद कर सास की हत्या, बच्चों को लेकर फरार हुई बहू; तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बहू ने अपनी ही सास के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं, उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला। 

2 min read
Mar 11, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक बहू ने अपनी सास की हत्या की खौफनाक साजिश रची, जिससे पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। मामूली घरेलू झगड़े और सास द्वारा अपने बेटे से की गई शिकायत का बदला लेने के लिए बहू जल्लाद बन गई और बुजुर्ग महिला को असहनीय दर्द दिया।

बताया जा रहा है कि बहू ने पहले अपनी सास को एक कमरे में बंद किया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल सास को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बहू अपने दो बच्चों को लेकर भाग गई।

ये भी पढ़ें

15 साल की छात्रा, 30 का दिव्यांग प्रेमी… फोन पर हुए प्यार के लिए छोड़ा घर; 2 साल बाद गोद में बच्चा लेकर लौटी लड़की

सास की शिकायत से भड़का गुस्सा

मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली शबरा खातून के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, शबरा खातून और उसकी बहू गुलफशा के बीच अक्सर झगड़ा और गाली-गलौज होता था। बहू के लगातार बुरे बर्ताव और गंदी भाषा से तंग आकर सास ने अपने बेटे से इसकी शिकायत की। जब उसके पति ने उसे डांटा, तो गुलफशा और भी गुस्सा हो गई और उसने अपनी सास को सबक सिखाने का फैसला किया।

प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च और बेलन से पिटाई

घटना वाले दिन, गुलफशा चालाकी से अपनी सास को किसी बहाने से कमरे में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बहु ने तड़पा तड़पाकर अपनी सास की हत्या कर दी। बहू ने सबसे पहले अपनी सास शबरा खातून के मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो किसी तरीके का हो-हल्ला न कर सके।

इसके बाद आरोपी बहू ने अपनी सास के पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया, जिसमें उसकी आंखें और प्राइवेट पार्ट भी शामिल थे। बुज़ुर्ग महिला शरीर के सेंसिटिव हिस्सों पर मिर्च पाउडर की जलन से तड़प उठीं। जब मिर्च की जलन से सास बेहोश होने लगीं, तो बहू ने उन पर बेलन से कई बार हमला किया। शाबरा खातून खून से लथपथ होकर गिर गईं, उनके सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं।

सास को कमरे में बंद किया, बच्चों संग बहु फरार

दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद गुलफशा ने अपनी सास को भी मरती हुई हालत में कमरे में बंद कर दिया। फिर वह अपने दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई। जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पास में रहने वाली मृतका की सबसे बड़ी बेटी तमन्ना और उसकी पोती मौके पर पहुंचीं। घर का नजारा देखकर वो दंग हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे।

अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई

इसके बाद शाबरा खातून को इलाज के लिए परिजन पास के अस्पताल में ले गए। लेकिन उनकी हालत बहुत नाजुक थी और शरीर पर मिर्च पाउडर से इंफेक्शन और जलन बर्दाश्त से बाहर थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना AIIMS रेफर कर दिया। लेकिन, AIIMS ले जाते समय शाबरा खातून की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। टीम ने सबूत के तौर पर मौके से खून से सने कपड़े, बेलन और मिर्च पाउडर के सैंपल इकट्ठा किए। फिलहाल, आरोपी बहू गुलफशा अपने बच्चों के साथ फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। परिजनों का कहना है कि गुलफशा को तलाशने पुलिस उसके मायके भी गयी थी, लेकिन वो वहां भी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें

बारात दिखाने के बहाने 6 साल की मासूम से रेप; खून से लथपथ मिली बच्ची, आरोपी नेपाल फरार

Also Read
View All

अगली खबर