पटना

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर में वोटिंग की रफ्तार धीमी, VVIP ने डाला वोट और जनता से की अपील

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 4.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार भले ही धीमी रही, लेकिन वीवीआईपी मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं।
2 min read
Jul 30, 2026
Bankipur By Election Voting
आरजोडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता मतदान करने के बाद

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। हालांकि सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9 बजे तक केवल 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई वीवीआईपी मतदाता भी हैं। सुबह सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने भी वोट डाला। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।

डॉ. सी.पी. ठाकुर ने किया मतदान

डॉ. सी.पी. ठाकुर और विवेक ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-144, बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बूथ संख्या-157 पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी मतदान किया। अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।

422 बूथ, 3.79 लाख वोटर

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,471 मतदाता हैं। इनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,166 वरिष्ठ मतदाता और 1,024 दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 247 सरकारी भवनों, 175 निजी भवनों और 9 चलंत (मोबाइल) मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक उम्मीदवार को अपने चुनाव एजेंटों और कार्यकर्ताओं के लिए अधिकतम तीन वाहनों के उपयोग की अनुमति दी गई है। साथ ही, प्रत्येक वाहन में पांच से अधिक लोगों के बैठने की अनुमति नहीं है।

Updated on:
30 Jul 2026 11:13 am
Published on:
30 Jul 2026 10:43 am
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Bihar Flood: अमित शाह को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं क्या? केंद्रीय टीम के दौरे पर तेजस्वी का तंज, सीधे राहत पैकेज की उठाई मांग