पटना

Bihar News: भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों पर घड़ियाल का हमला, आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण जख्मी

Bihar News बिहार में बाढ़ पीड़ितों पर घड़ियाल ने हमला कर दिया है। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। प्रशासन की ओर से वन विभाग की मदद से घड़ियाल को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Aug 10, 2025
bhagalpur crocodile attacks flood victims
भागलपुर में घड़ियाल का हमला।

Bihar News बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड का सात पंचायत इन दिनों बाढ़ से परेशान है। बाढ़ के कारण लोग पलायन को विवश हैं। इस बीच घड़ियाल के हमले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह नौ बजे नगर निगम वार्ड-1 स्थित लालूचक और बुद्धूचक के दर्जनों बाढ़ की पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगह महाशय ड्योढी स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे। इसी बीच एक बड़े घड़ियाल ने 7-8 लोगों काट कर जख्मी कर दिया। इसमें दो तीन बच्चे भी शामिल है। आस पास के लोग बड़ी मुश्किल से फिर एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों को घड़ियाल से बचाया।

घड़ियाल का हमला छह लोग जख्मी

आस पास के लोगों ने बताया कि यह कोई छोटा घड़ियाल नहीं था। एक हाथ से ज्यादा बड़ा उसका मुंह था। घड़ियाल के आतंक से बाढ़ पीड़ितों के बीच खौफ है। उनका कहना है कि उस घड़ियाल को जिला प्रशासन को गांव में घूमने से रोकना होगा। क्योंकि अभी भी बहुत सारे लोग अपने घरों के सामानों को बचाने की नियत से गांव में ही फंसे है।

घड़ियाल को पकड़ने में जुटा प्रशासन

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हम लोग तो किसी तरह से बच गए लेकिन घड़ियाल कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना इलाके में घट सकती है। नाथनगर के सीओ रजनीश कुमार का कहना है कि इस घटना की जानकारी मिली है। घड़ियाल को पकड़ने के लिए हम लोग वन विभाग की मदद ले रहे हैं।

Updated on:
10 Aug 2025 11:41 pm
Published on:
10 Aug 2025 05:38 pm